OnePlus N6 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को होगा इंडिया में लॉन्च

फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर होने वाली OnePlus अब मिड बजट सेग्मेंट में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि वह आने वाली 30 जून को OnePlus N6 इंडिया में लॉन्च करेगी। इस मोबाइल के साथ पहली बार ‘वनप्लस एन सीरीज’ की शुरुआत होने जा रही है। आज अपकमिंग मोबाइल फोन वनप्लस एन6 की बैटरी से जुड़ी डिटेल भी कंपनी की ओर से शेयर कर दी गई है।
OnePlus N6 की बैटरी
वनप्लस एन6 30 जून को इंडिया में पेश होगा। मोबाइल के बाजार में आने से पहले ही कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह वनप्लस 5जी फोन 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह स्मार्टफोन 3 दिन का बैकअप दे सकता है। एन6 5जी फोन से पहले कंपनी ने Nord CE6 को भी 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था।
वनप्लस फैंस को जानकर खुशी होगी कि OnePlus N6 की बैटरी 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। यह वनप्लस के फोन में मिलने वाली सबसे लंबी बैटरी हेल्थ है। बताते चलें कि कंपनी के सबसे ताकतवर स्मार्टफोन OnePlus 15 को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया था। वहीं OnePlus Nord 6 में 5 साल की बैटरी हेल्थ दी गई है। यानी इस मामले में OnePlus N6 काफी आगे है।
OnePlus N6 प्राइस रेंज
वनप्लस एन6 25 हजार तक का 5जी फोन होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन शॉपिंग साइट अमेजन पर बनी फोन की माइक्रोसाइट पर इसे एक टेस्टिंग लैब द्वारा बेस्ट स्मार्टफोन अंडर ₹25,999 का टाइटल दिया गया है। जाहिर की बात है फोन के टॉप वेरिएंट पर ही टेस्ट किए गए होंगे। यानी OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकती है जो बेस वेरिएंट का प्राइस होगा।
OnePlus N6 डिटेल्स
वनप्लस एन6 की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसे इंडिया में MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं भारतीय बाजार में इसे ColorOS 16 पर पेश किया जा सकता है।
इस 8000mAh बैटरी वाले OnePlus 5G फोन में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं ग्राहकों को रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल सकता है। चर्चा है कि यह अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बहरहाल OnePlus N6 स्पेसिफिकेशन्स के लिए 30 जून का इंतजार करना होगा।