8000mAh बैटरी वाले OnePlus N6 5G फोन की सेल शुरू, 3000 रुपये की छूट के साथ खरीदे आज

Join Us icon

वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 5G आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह 25 हजार से कम का 5जी फोन है जो 8000mAh battery, 50MP Camera, 6GB RAM और Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर सपोर्ट करता है। 4 जुलाई से शुरू हो रही वनप्लस एन6 की सेल में कंपनी इस मोबाइल पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। नया वनप्लस फोन डिस्कांउट के साथ कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus N6 प्राइस और ऑफर

वनप्लस एन6 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। वहीं इस 5जी फोन का बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये है। इस वनप्लस मोबाइल की सेल 4 जुलाई की दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6 5G फोन पर कंपनी 2,000 रुपये का बैंक ऑफर लेकर आई है। SBI और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर यह 2 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शॉपिंग साइट अमेजन से वनप्लस एन6 खरीदते हैं तो कंपनी 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी देगी। इस तरह से नए वनप्लस फोन को 3 हजार रुपये की छूट के साथ सिर्फ 19,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

OnePlus N6 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस एन6 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5,88,319 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के लिए फोन हीट होने से रोकने के लिए 5300mm VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

OnePlus N6 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी डिस्प्ले लगी है। यह IPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz​ रिफ्रेश रेट, 401ppi और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं पानी से फोन बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस एन6 5जी फोन तगड़ी 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 3 दिन तक चल सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 19 घंटे, 17 मिनट आ चुका है। वहीं मोबाइल तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन 5W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस एन6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वनप्लस का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here