8100mAh बैटरी वाला vivo फोन हुआ पेश! 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000nits ब्राइटेस के साथ आया V70 Lite 4G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/vivo-V70-Lite-4G.jpg

वीवो ने इंडिया में अपनी ‘वी70 सीरीज’ के तहत तीन 5जी फोन vivo V70, vivo V70 FE और vivo V70 Elite लॉन्च कर रखे हैं। अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक नया मोबाइल vivo V70 Lite 4G लेकर आई है। यह नया वीवो फोन यूरोशियन बाजार में उतारा गया है जिसमें बड़ी 8100mAh battery, 8GB RAM, 50MP Camera और 120Hz AMOLED स्क्रीन दी गई है।

vivo V70 Lite 4G की बैटरी

वीवो वी70 लाइट 4जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में दी गई ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए vivo V70 Lite 4G स्मार्टफोन को 8100mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसमें लगातार तकरीबन 10 घंटे तक PUBG खेला जा सकता है। वहीं सिंगल चार्ज में इस वीवो फोन की बैटरी तकरीबन 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वी70 लाइट को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर, करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

vivo V70 Lite 4G की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी70 लाइट 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में UniSoC T7300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3000mm vc कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह 8GB RAM वाला vivo फोन है जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर बेचा जाएगा।

vivo V70 Lite 4G फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन डिस्प्ले को एसजीएस low blue light सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकने में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo V70 Lite 4G स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

ये नया वीवो फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लॉन्च हुआ है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। स्मार्टफोन को डस्टा और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस वीवो फोन के Underwater photo खींची जा सकती है। वहीं ​कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। ग्लोबल मार्केट में इसे Silk white और Silk Blue कलर में लाया गया है जिसका प्राइस आने वाले दिनों में अनाउंस होगा।