
टेक्नो ने कल ही इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन Spark Go 2 लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस लो बजट स्मार्टफोन के बाद कंपनी ‘स्पार्क 40’ सीरीज भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टिपस्टर पारस गुगलानी के जरिये अपकमिंग 5जी फोन Tecno Spark 40 Pro की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। इस आने वाले टेक्नो फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark 40 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- MediaTek Dimensity G100 Ultimate
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Extended RAM
- 144Hz AMOLED Display
- 45W Fast Charging
- 5,200mAh Battery
- 13MP Front Camera
- 50MP Dual Rear Camera
परफॉर्मेंस
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो के लिए कहा गया है कि यह मोबाइल फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च होगा और प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी जी100 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.2GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें Cortex-A76 कोर मिलता है जो फास्ट प्रोसेसिंग में मदद करता है।
मेमोरी
लीक की मानें तो Tecno Spark 40 Pro 5G फोन इंडिया में 8जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में रैम एक्सटेंडेड टेक्नोलॉजी भी शामिल रहेगी जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत देगी। लीक के अनुसार इसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है जिनमें 128जीबी मेमोरी और 256जीबी मेमोरी शामिल हो सकती है।
कैमरा
सामने आई जानकारी के अनुसार टेक्नो स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी रियर लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark 40 Pro को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।
बैटरी
Tecno Spark 40 Pro की बैटरी को लेकर लीक में कहा गया है कि इस 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।
डिस्प्ले
लीक के अनुसार यह टेक्नो मोबाइल एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल मोबाइल का डिस्प्ले साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक में दावा किया गया है कि यह 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं हो पाया है।
Tecno Spark 40 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले टेक्नो स्पार्क 40 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इसी टिपस्टर द्वारा शेयर की गई थी जिसमें फोन बॉक्स की फोटो के साथ ही प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज सहित बैटरी की जानकारी सामने आई थी। ये डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
परफॉर्मेंस : Tecno Spark 40 को लेकर बताया गया है कि इसे MediaTek Helio G81 पर लॉन्च हो सकता है। यानी यह 4जी स्मार्टफोन होगा। इसमें दिया जाने वाला चिपसेट 1.8GHz से लेकर 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
मेमोरी : लीक के अनुसार टेक्नो स्पार्क 40 स्मार्टफोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है जिसमें 128GB और 256GB मेमोरी शामिल हो सकती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो मोबाइल में भी तगड़ी 5,200mAh Battery दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। टिपस्टर के अनुसार फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
डिस्प्ले : लीक के मुताबिक Tecno Spark 40 मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली स्क्रीन मिलेगा। इसका भी डिस्प्ले साइज नहीं बताया गया है। वहीं लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।











