
टेक्नो ने भारतीय बाजार में स्पार्क सीरीज के तहत एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2 लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि, इसका लुक प्रीमियम कंपनी एप्पल के iPhone 16 जैसा है। इसलिए अगर आप एक सस्ते मोबाइल की तलाश में हैं और लुक भी बढ़िया चाहते हैं तो यह डिवाइस आपको काफी पसंद आ सकती है। डिजाइन के साथ ब्रांड ने कई एआई फीचर्स भी दिए हैं। यही नहीं फोन में बड़ा डिस्प्ले, कैमरा, दमदार बैटरी जैसे कई और स्पेसिफिकेशंस हैं। आइए, आगे आपको सभी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Tecno Spark Go 2 की कीमत और उपलब्धता
- टेक्नो ने अपने Spark Go 2 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मात्र 6,999 रुपये में लॉन्च किया है।
- ग्राहकों को Tecno Spark Go 2 के लिए Ink Black, Titanium Grey, Turquoise Green और Veil White जैसे चार कलर ऑप्शंस मिल जाएंगे।
- डिवाइस की सेल आने वाले 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। यह ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
Tecno Spark Go 2 स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Spark Go 2 में 6.67 इंच का HD+ 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसका डिजाइन स्लीक और मॉडर्न है। डिवाइस की चौड़ाई 77mm, मोटाई 8.25mm और वजन 186 ग्राम है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना आसान रहता है। कुल मिलाकर यह एप्पल के लेटेस्ट iphone 16 की तरह लुक प्रदान करता है।
प्रोसेसिंग
Tecno Spark Go 2 फोन Unisoc T7250 Octa-Core प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 1.8 GHz का प्राइमरी और 1.6 GHz का सेकेंडरी क्लॉक स्पीड मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MP1 GPU है, जो HD गेमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें लेटेस्ट Android 15 मिलेगा। जबकि स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें डेडिकेटेड माइक्रो SD स्लॉट भी मौजूद है।
कैमरा सेटअप
Tecno Spark Go 2 फोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो AI Portrait, Super Night Mode, Panorama, Timelapse, Vlog Mode जैसी कई फीचर्स के साथ आता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह कैमरा 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बढ़िया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश भी शामिल है।
बैटरी और चार्जिंग
Tecno Spark Go 2 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप के लिए शानदार है। साथ में बॉक्स में 10W का चार्जर भी दिया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट मौजूद है और यह Quick Charging को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Dual SIM स्लॉट के साथ आता है और 4G VoLTE, 4G LTE, 3G और 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth, GPS, IR Blaster और Google Maps सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फोन FM Radio, Voice Input, IR Remote Control और EMMC 5.1 स्टोरेज टाइप जैसे अतिरिक्त फीचर्स से भी लैस है। यही नहीं सस्ते Tecno Spark Go 2 मोबाइल को IP64 रेटिंग भी प्राप्त है। जिससे पानी और धूल से बचाव हो जाता है।
विकल्प
अगर आप टेक्नो के नए मोबाइल के विकल्प के रूप में कुछ अन्य डिवाइस देखना चाहते हैं तो इसमें Lava Bold N1 Pro, POCO C71 और Samsung Galaxy M06 5G को देख सकते हैं इनमें लावा और पोको के प्राइस 7 हजार रुपये से कम हैं जबकि सैमसंग का डिवाइस 9 हजार रुपये से कम में आता है।
फीचर्स:
- Lava Bold N1 Pro: Unisoc T606 चिपसेट, 4GB RAM, 6.67 इंच HD+, IPS LCD डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी।
- POCO C71: Unisoc T7250 चिपसेट, 4GB RAM, 6.88 इंच HD+, IPS LCD स्क्रीन, 32MP रियर कैमरा, 5200mAh बटेरी।
- Samsung Galaxy M06 5G: MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 4GB RAM, 6.7 इंच HD+, PLS LCD डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी।
See All Competitors














