8GB RAM वाला 5G Phone सिर्फ 11,999 रुपये में! इसमें है 5030mAh बैटरी और 108MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/5g-smartphone.jpg

सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Xiaomi द्वारा लाया गया POCO ब्रांड बेहद ही बेहतरीन तोहफा लेकर आया है। कंपनी ओर से 14,499 रुपये में लॉन्च हुए Poco M6 Plus 5G फोन को सिर्फ 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं अगर आप बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इसपर 750 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी यह 8GB RAM वाला 5G Phone सिर्फ 11,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोबाइल पर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

फोन ऑफर

Poco M6 Plus 5G फोन पर यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जिसे बिना किसी पूर्व सूचना के हटाया भी जा सकता है। इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए तथा पूरी स्कीम जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Poco M6 Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर व 3x इन-सेंसर ज़ूम तकनीक वाला 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 सेंसर दिया गया है ​जिसके साथ 2MP Macro लेंस मिलतर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.45 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

परफॉर्मेंस

पोको एम6+ 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन2 एई प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर प्रोसेसर है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बता दें कि 91मोबाइल की टेस्टिंग में यह फोन 433376 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फोन एंड्रॉयड आधारित HyperOS पर चलता है।

मेमोरी

POCO M6 Plus 5G स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक फोन की 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की पावर प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसके साथ ही 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी प्राप्त होता है।

स्क्रीन

POCO M6 Plus 5G फोन 6.79-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है, साथ ही low blue light व L1 widevine सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नए पोको एम6 प्लस फोन में बड़ी 5,030एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस 8जीबी रैम वाले 5जी मोबाइल फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग ​तकनीक से लैस किया गया है।

फीचर्स

POCO M6 Plus 5G स्मार्टफोन IP53 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के लिए इसमें Bluetooth 5 और 5GHz Wi-Fi मौजूद है जिनके साथ IR blaster सेंसर भी दिया गया है। इस सस्ते 5जी फोन में 3.5mm हेडफोन जैक तथा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

अन्य सस्ते 5जी फोन

12 हजार रुपये से कम कीमत पर 8जीबी रैम, 108 मेगापिक्सल कैमरा, 33वॉट चार्जिंग से लैस 5030एमएएच बैटरी तथा फुलएचडी+ डिस्प्ले पोको एम6 प्लस को बेहतर ऑप्शन बनाती है। वहीं इस रेंज के आस पास कोई बड़ी रैम वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इसी सेगमेंट के Tecno Spark 30C, Infinix Note 40X, realme Narzo N65, realme C65, Lava Blaze Pro, Motorola G34 और Moto G45 सहित Redmi 14C तथा Samsung Galaxy F06 5G को भी चेक किया जा सकता है।

POCO M6 Plus Price
Rs. 13,499
Go To Store
See All Prices
See Full Specs