7000mAh बैटरी पर आ सकता है 8GB RAM वाला 5G फोन Vivo T5x! प्रोसेसर भी आ गया सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-t4x-5g-price.jpg

वीवो कंपनी इंडिया में जल्द ही अपनी T-Series की नई जेनरेशन पेश कर सकती है। फिलहाल ब्रांड की Vivo T4 series के 6 मोबाइल फोन मार्केट में उपलब्ध हैं और अब टी5 सीरीज का इंतजार है। बीते दिनों इसी सीरीज का अपकमिंग फोन Vivo T5x 5G सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब सामने आ रहा है कि यही मोबाइल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जो रैम, ओएस और प्रोसेसर की जानकारी मिली है।

लॉन्च होने वाला वीवो फोन गीकबेंच पर Vivo I2507 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां स्मार्टफोन के नाम की जानकारी तो ​नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि इसे वीवो टी5एक्स नाम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो मोबाइल को सिंगल-कोर में 1057 प्वाइंट्स और मल्टा-कोर में 2704 स्कोर मिले हैं।

गीकबेंच पर इस फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में k6878v1_64 कोडनेम लिखा गया है। माना जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है जो 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है। लिस्टिंग में इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक जा सकती है। गीकबेंच पर इस मोबाइल में लेटेस्ट Android 16 ओएस दिए जाने की पुष्टि भी हो गई है।

अपकमिंग 5जी फोन Vivo T5x को गीकबेंच पर 8GB RAM से लैस दिखाया गया है। हमें उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 6GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है। बताते चलें कि कंपनी ने Vivo T4x को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी।

Vivo T5x 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इसके 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। कंपनी इसमें एलसीडी पैनल पर इस्तेमाल कर सकती है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वेट-हैंड टच और आई केयर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए अपकमिंग वीवो फोन टी5एक्स को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। यह चार्जिंग टेक टी4एक्स में भी दी गई थी लेकिन यह मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था। यानी बैटरी के मामले में वीवो टी5एक्स अपग्रेड होकर आएगा।

Vivo T4x 5G

अनुमान है कि फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन ओआइएस सेंसर मिल सकता है जिसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी फिट किया जा सकता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

vivo T4X Price
Rs. 16,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs