8GB RAM वाला 5G फोन Vivo Y400 Pro इंडिया में जल्द हो सकता है लॉन्च, डिटेल्स हुई लीक

वीवो ‘वाई400’ सीरीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वेबसाइट पैशनेट गीक्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Vivo Y400 Pro 5G फोन जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाला है। लीक खबर में इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन के रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की जानकारी भी दी गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं। रोचक बात यह है कि अभी तक कंपनी ने अपनी Vivo Y400 सीरीज का कोई भी मोबाइल बाजार में नहीं उतारा है। ऐसे में वाई400 प्रो इस सीरीज का पहला फोन बन सकता है।
Vivo Y400 Pro 5G लीक डिटेल्स
पैशनेट गीक्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। यहां कोई तय तारीख या लॉन्च टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जून के अंत या जुलाई के शुरुआती दिनों इस फोन को बाजार में उतार सकती है। वहीं आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन को ब्रांड द्वारा टीज़ किया जा सकता है।
लीक के अनुसार Vivo Y400 Pro 5G फोन भारत में दो स्टोेरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें 8GB RAM + 128GB Storage और 8GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है। मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही लीक में इस वीवो 5जी फोन के कलर्स मॉडल भी बताए गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन इंडियन मार्केट में फेस्टिवल गोल्ड (Festival Gold) और फ्रीस्टाइल व्हाइट (Freestyle White) कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
सबसे पतला कर्व्ड स्क्रीन फोन
91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि वीवो इंडिया में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें सेगमेंट की सबसे Slim 3D Curved AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। यही डिवाइस Vivo Y400 सीरीज का नया मोबाइल फोन हो सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की थिकनेस 7.49mm तक पाई जा सकती है। बहरहाल वीवो वाई400 प्रो को लेकर अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
Vivo Y300 Plus प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई300 प्लस 5जी फोन फिलहाल इंडिया में मौजूद ‘वाई’ सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। यह 8GB RAM + 128GB Storage के साथ अक्टूबर 2024 में 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो फिलहाल अमेजन पर 18,449 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह वीवो 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है।
Vivo Y300 Plus में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 44W Flash Charge तकनीक से लैस 5,000mAh बैटरी दी गई है। यह वीवो मोबाइल फोन 6.78 इंच की 3D Curved डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। इस फोन की फुल डिटेल (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।