8GB RAM के साथ Samsung Galaxy M56 बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च हो सकता है यह नया 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Samsung-Galaxy-A56-5G-specs.jpg

सैमसंग से जुड़ी खबर हाल ही में सामने आई थी कि कंपनी अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज के प्रीमियम फोन Samsung Galaxy M56 पर काम कर रही है जो जल्द ही लॉन्च होगा। बीते दिनों जहां स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी वेबसाइट पर लाइव हुआ था वहीं अब यह 5जी मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। यहां फोन की रैम, प्रोसेसिंग स्पीड और ऑपरेटिंग सिस्टम की डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M56 गीकबेंच डिटेल

Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे सुपर एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और गोरिल्ला Glass Victus+ मिल सकता है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M56 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हो सकता है। लीक की मानें तो प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए AMD Xclipse 540 GPU मिलने की उम्मीद है। यह फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट आ सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Galaxy M56 स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में ​उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।