8GB RAM वाला Samsung 5G फोन बिक रहा है डिस्काउंट के साथ! खरीद सकते हैं सिर्फ 13,499 रुपये में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/galaxy-a54-5g-phone.jpg
Highlights

सैमसंग ने फरवरी महीने में सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy M16 इंडिया में पेश किया था। यह मोबाइल 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ लाया गया था जिसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बिना किसी बैंक कार्ड के ही गैलेक्सी एम16 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट सस्ते रेट पर खरीदे जा सकते हैं।

सैमसंग 5जी फोन पर ऑफर

Samsung Galaxy M16 5G लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस बेनिफिट
4GB RAM + 128GB Storage ₹12,499 ₹10,749 ₹1,750
6GB RAM + 128GB Storage ₹13,999 ₹11,999 ₹2,000
8GB RAM + 128GB Storage ₹15,499 ₹13,499 ₹2,000

Samsung Galaxy M16 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन को 6.74-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। कंपनी ने अपने मोबाइल को Vision Booster और Eye Care Shield जैसी तकनीक से लैस किया है जो आंखों को नुकसान से बचाती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M16 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 6 साल की ही सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M16 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Samsung Galaxy M16 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

See Full Specs

खरीदें या नहीं यह Samsung 5G फोन

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन को Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। यह सभी मॉडल्स की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर उनकी पावर डबल कर देती है। 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम, 6जीबी में 6जीबी और 8जीबी रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) तक की ताकत देती है।

यह मोबाइल कंपनी ने 11 5G Bands से लैस किया है। ये बैंड Reliance Jio, Airtel और Vi कंपनी के नंबर पर फास्ट 5जी इंटरनेट देने की काबिलियत रखते हैं। गैलेक्सी एम16 5जी फोन में डाटा ट्रांसफर करने के लिए इसमें Quick Share दिया गया है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में Knox Vault और Voice Focus जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

फोन में मौजूद sAMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। वहीं प्रोसेसर के मामले में भी यह सैमसंग फोन बढिया काम कर सकता है। मोबाइल का 50 मेगापिक्सल कैमरा फिल्टर्स के साथ मिलकर खूबसुरत फोटोग्राफी कर सकता है। कुल मिलाकर 2,000 रुपये की छूट के साथ यह 5जी फोन खरीदना घाटे का सौदा नहीं है।

ये फोन भी हैं बढिया ऑप्शन

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
iQOO Z10x 13,499 रुपये
Vivo T4x 13,999 रुपये
realme P3x 13,999 रुपये

Best Competitors

See All Competitors