Breaking : 9,999 रुपये में बिकना शुरू हुआ Vivo Y02t स्मार्टफोन, कंपनी ने सीधे ऑफलाइन बाजार में किया लॉन्च

वीवो वाई02टी स्मार्टफोन बीते दिनों कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था जहां कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि यह वीवो फोन आज यानी 28 मई से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे डायरेक्ट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उतारा है जिसके प्राइस, सेल और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y02T इंडिया लॉन्च
कंपनी ने Vivo Y02T लॉन्च की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है लेकिन यह 4जी वीवो फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मुहैया करा दिया गया है। यह जानकारी हमें रिटेल सोर्स के जरिये ही प्राप्त हुई है जिनके अनुसार आज 28 मई से वाई02टी स्मार्टफोन की पहली ब्रिकी शुरू कर दी गई है। इसे मोबाइल शॉप से खरीदा जा सकता है।
Vivo Y02T प्राइस
वीवो वाई02टी भारत में सिंगल वेरिएंट में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई02टी की कीमत 9,999 रुपये है तथा इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में Cosmic Grey और Sunset Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y02T स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले – यह स्मार्टफोन 2.5डी यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जिसमें 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच है तथा स्क्रीन पर आईपीएस एलसीडी पैनल पर इस्तेमाल किया गया है।
प्रोसेसर – वाई02टी एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जिससे फोन 8जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है।
कैमरा – Vivo Y02T स्मार्टफोन सिंगल कैमरा और सिंगल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है।
बैटरी – पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
कनेक्टिविटी – वीवो वाई02टी में डुअल सिम के साथ ही ओटीजी और 3.5एमएम जैक जैसे विकल्प भी मिलते हैं।