6,000mAh Battery और 80W Fast Charging के साथ iQOO Z7x हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Z7x चाइना में लॉन्च हुआ है।
  • इसमें 120W Fast Charging दी गई है।
  • यह फोन Snapdragon 695 पर काम करता है।

आईकू ने कुछ समय पहले ही अपनी होम मार्केट चीन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर वाला iQOO Z7i लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का iQOO Z7 और iQOO Z7x स्मार्टफोन भी ले आई है। ये दोनों फोन भी फिलहाल चाइना में ही उतारे गए हैं जिनमें से आईकू ज़ेड7एक्स के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। 6,000mAh Battery और 80W Fast Charging इसकी मुख्य खूबी है।

आईकू ज़ेड7एक्स की कीमत

iQOO Z7x चीन में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1299 युआन, 1399 युआन और 1499 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 15,600 रुपये, 16,800 रुपये और 18,000 रुपये के करीब है।

आईकू ज़ेड7एक्स की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.64″ FHD+ 120Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 8GB RAM + 256GB storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 80W Fast Charging
  • 6,000mAh Battery
  • आईकू ज़ेड7एक्स 2388 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.64 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करता है। फोन डिस्प्ले पंच-होल स्टाईल पर बनी है जो 480निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

    iQOO Z7x एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 619 जीपीयू सपोर्ट करता है।

    फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। आईकू ज़ेड7एक्स के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी गई जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जो 5जी और 4जी दोनों पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here