
इंफिनिक्स ने थाईलैंड बाजार में एक और नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 को पेश कर दिया है। इस नए मोबाइल को कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें हेलियो G88 ऑक्टा-कोर गेमिंग इंजन प्रोसेसर दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि अगर इस फोन में एक घंटे पॉपुलर मोबाइल गेम फ्री फायर खेला जाता है तो मैक्समम बैकग्राउंंड तापमान 34.5°C [4] होगा। वहीं, फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी है। आइए आगे आपको इस फोन के बारे में फुल डिटेल में जानकारी देते हैं।
Infinix Hot 30 की कीमत और सेल डिटेल
Infinix Hot 30 की कीमत के बारे में कंपनी ने अपनी थाईलैंड वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह थाईलैंड में ऑफलाइन सेल के लिए उपलब्ध है। हालांकि, जैसे ही कीमत के बारे में हमें पता लगेगा हम आपको अपडेट करेंगे।

Infinix Hot 30 के स्पेसिफिकेशन्स
Infinix द्वारा पेश किए इंफिनिक्स हॉट 30 में 6.78 इंच फुल एचडी LCD पैनल दिया गया है। डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। वहीं, फोन का स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080*2460 पिक्सल है। इसके अलावा यह 2.0GHz तक वाले ऑक्टा-कोर सीपीयू Helio G88 चिपसेट 12nm प्रोसेसर से लैस है। इतना ही नहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में ARM Mail-G52 MC2 दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। यानी फोन के रैम को 16GB तक बढ़ाई जा सकती है।
Designed for mobile gaming at its best.
✅Helio G88 processor
✅16GB of expandable memory
✅Dar-Link 3.0 gaming engine
✅5000mAh battery
✅33W fast charge
✅90Hz high refresh rate?#InfinixHOT30#Freefire #Gaming#Fast&Fun pic.twitter.com/ax5JuKauhE
— Infinix Mobile (@Infinix_Mobile) March 31, 2023
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया है। इस कैमरा में F/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है। वहीं, इसके फ्रंट में F/2.45 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी है।
इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर डिवाइस में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे अन्य ऑफ्शन मिलते हैं। यह XOS 12 आधारित एंडरॉयड 12 ओएस पर कार्य करता है।









