
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G के लॉन्च के बारे में कुछ समय से अफवाहें सामने आ रही हैं, लेकिन कई लोगों का मानना है कि फोन लॉन्च नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए सैमसंग ने पिछले साल गैलेक्सी S22 FE को पेश नहीं किया था। इसके अलावा रिपोर्टों की मानें तो सैमसंग के टॉप-एंड गैलेक्सी ए-सीरीज मॉडल के साथ ओवरलैप होने के कारण फ्लैगशिप एस सीरीज के नए फैन एडिशन वेरिएंट को लॉन्च करने की अपने प्लान को कौंसिल कर दिया है। लेकिन, नई रिपोर्ट्स में अब हैंडसेट के लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने आई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई का लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
SamMobile की लेटेस्ट रिपोर्ट में अपकमिंग Samsung Galaxy S23 FE 5G के लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि Galaxy S23 FE 5G को Q4 तक ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसे अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच कभी भी रिलीज किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- सैमसंग Exynos 2200 SoC
- 50MP मेन कैमरा
- 4,500mAh बैटरी
- 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज
रिपोर्ट में फैन के अपकमिंग प्रोडक्ट को लेकर चर्चा है कि इसमें सैमसंग Exynos 2200 SoC दिया जा सकता है। हालांकि, प्रोसेसर का यह ऑप्शन कुछ लोगों के लिए निराशाजनक है क्योंकि Exynos 2200 में पहले कुछ परेशानियों को देखा जा चुका है। हालंकि, माना जा रहा है कि सैमसंग अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए अपनी 4nm निर्माण प्रक्रिया के माध्यम से चिप का निर्माण कर सकता है।
सैमसंग S23 FE में ऑप्टिक्स को भी अपग्रेड कर सकता है। फोन में कथित तौर पर 50MP के मुख्य कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा, जो वैनिला S22 और S23 मॉडल में पाए जाने वाले सेंसर के समान होने की संभावना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा होगा या नहीं। डिवाइस में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है।
अफवाह भी है कि इस फोन में 8GB स्टैंडर्ड रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन- 128GB और 256GB का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh बैटरी हो सकती है।









