
शाओमी ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन फिलहाल ब्रांड की होम मार्केट चीन में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। बेहद ही ताकतवर कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से लैस शाओमी 13 अल्ट्रा के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
शाओमी 13 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन पंच-होल स्टाईल वाली 6.73 इंच की लार्ज 2के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन डिस्प्ले पर 2600निट्स ब्राइटनेस, 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 522पीपीआई और एचडीआर 10+ जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर
Xiaomi 13 Ultra एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है। वहीं हैवी गेमिंग के लिए शाओमी 13 अल्ट्रा में कूलिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

कैमरा
Xiaomi 13 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा चारों 50 मेगापिक्सल लेंस है। प्राइमरी सेंसर 50MP 1″ Sony IMX989 है जिसके साथ तीन अन्य 50MP IMX858 लेंस फोन में दिए गए हैं। शाओमी 13 अल्ट्रा का कैमरा 12एमएम से लेकर 120एमएम तक शूट कर सकता है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर से लेकर एफ/3.0 अपर्चर तक की क्षमता मिलती है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32एमपी सेल्फी सेंसर मौजूद है।

बैटरी
Xiaomi 13 Ultra में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो फोन को सिर्फ 11 मिनट में ही 0 से 50% तक कर देती है तथा 34 मिनट में ही फुल चार्ज करती है। वहीं साथ ही यह शाओमी फोन 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

शाओमी 13 अल्ट्रा प्राइस और वेरिएंट्स
Xiaomi 13 Ultra को तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस RMB 5999 यानि 71,599 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत RMB 6499 यानि 77,599 रुपये के करीब है। सबसे बड़ा शाओमी 13 अल्ट्रा 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस RMB 7299 (तकरीबन 87,199 रुपये) है।









