
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo इन दिनों V-सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस पर मॉडल नंबर V2244 के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि लिस्टिंग से इस फोन का फ्रंट लुक और प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिलती है।
Vivo V29 Lite 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- वाटरड्रॉप नॉच और थिन बैजल
- Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट
गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस की लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन में फुल HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच और थिन बैजल मिलेगा। इसके साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे 2.2GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। यह फोन Adreno 619 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के साथ आएगा।

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से अपकमिंग Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के बारे में भी पता चलता है। इसके साथ ही माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन Android 13 पर रन करेगा।
लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2244 है। इसी मॉडल नंबर के साथ Vivo Y78 स्मार्टफोन Google Play और 3C वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। ऐसे में संभव है कि Vivo V29 Lite 5G और Vivo Y78 5G स्मार्टफोन अलग-अलग मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन Vivo Y78 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।












