
Realme 11 सीरीज के फोन चीन में 10 मई को लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और साथ ही रियलमी 11 प्रो प्लस से पर्दा भी उठा दिया है। परंतु लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में Realme 11 Pro Plus 5G के साथ 11 Pro 5G को भी लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी ने लेटेस्ट टीजर शेयर किया है जिसमें अपकमिंग रियलमी 11 प्रो+ 5जी का डिज़ाइन आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है।
Realme 11 Pro Plus 5G डिजाइन
- जैसा कि ऊपर के प्रमोशनल पोस्टर्स में देखा जा सकता है, रियलमी 11 प्रो+ 5जी में रिंग आकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिया गया है। रियलमी के डिजाइन सेगमेंट से यह फोन पूरी तरह से अलग है।
- कैमरा रिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Realme 11 Pro+ 5G में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
- इस फोन के रियर पैनल में चमड़े की तरह की फिनिश होगी, जिसमें कुछ सिलाई लाइनें कैमरा मॉड्यूल से नीचे तक जाती हैं।
- इस फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही टॉप में माइक्रोफ़ोन और आईआर ब्लास्टर (ऑफिशियल नहीं है) दिया जा सकता है। इस फोन के चारों ओर एंटीना लाइनिंग देखने को नहीं मिल रही ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रियलमी 11 प्रो+ 5जी में मेटल चेसिस नहीं होगा।
Realme 11 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
डिसप्ले : Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कर्व एज डिसप्ले मिलेगा।
प्रोसेसर : रियलमी के इस फोन में मीडियाटेक का ओक्टा-कोर Dimensity 7000-सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है।
रैम और स्टोरेज : अपकमिंग Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन की माने तो इसमें 12GB तक रैम और और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 11 series की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जानें किन स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस
ऑपरेटिंग सिस्टम : Realme 11 सीरीज के स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 13-पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI 4.0 पर रन करेंगे।
कैमरा : रियलमी के इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक माइक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 16MP सेल्फी कैमरा शूटर दिया जा सकता है।
बैटरी : Realme 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।









