चाइनीज मार्केट में धमाल मचाने आ गया Redmi Note 12R Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Redmi Note 12R Pro को चीन में लॉन्च किया गया है।
  • Redmi Note 12R Pro में Snapdragon 4 Gen1 SoC है।
  • Redmi Note 12R Pro का प्राइस RMB 1999 (लगभग Rs 23,700) है।

Redmi Note 12 सीरीज के अंदर एक नए फोन को कंपनी द्वारा पेश कर दिया गया है। कंपनी ने चाइनीज मार्केट न्यू मोबाइल Redmi Note 12R Pro को लॉन्च किया है। यह कंपनी का एक मिड-रेंज 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है। हैंडसेट की खासियत की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen1 SoC, 120Hz OLED डिसप्ले, 5000mAh बैटरी और Android 13 OS है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Redmi Note 12R Pro की कीमत

Redmi Note 12R Pro की कीमत RMB 1999 (लगभग Rs 23,700) है। कंपनी ने इस डिवाइस को सिंगल 12GB + 256GB वर्जन में ही पेश किया है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फोन जल्द ही चाइनीज मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 12 4G रिव्यू: क्या 5G के इस युग में बन पाएगा ग्राहकों की पसंद

redmi-note-12r-pro-5g

Redmi Note 12R Pro की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: Redmi Note 12R Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है।
  • प्रोसेसर: Redmi Note 12R Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen1 SoC के साथ Adreno GPU से लैस है।
  • रैम और स्टोरेज: हैंडसेट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा: Redmi Note 12R Pro में डुअल कैमरा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है।
  • बैटरी और ओएस: इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, फोन Android 13-आधारित MIUI 14 पर कार्य करता है।
  • कनेक्टिविटी: डिवाइस में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस + ग्लोनास और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here