अनलिमिटेड डाटा के साथ Airtel लाया दो सस्ते प्लान, शुरुआती कीमत 199 रुपये

Join Us icon
Highlights

  • एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर के लिए दो सस्ते प्लान्स पेश किए हैं।
  • एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस Airtel Xstream Fiber यूजर्स के लिए आए दो प्लान।
  • कंपनी ने इन्हें Broadband Standby Plans के नाम से उतारा है।

एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को खुश करते हुए दो नए प्लान्स पेश किए हैं। इन दोनों ही प्लान की कीमत क्रमश: 199 रुपये व 399 रुपये है। ये प्लान Airtel Xstream Fiber यूजर्स के लिए लाए गए हैं जिन्हें Broadband Standby Plan के नाम से लाए गए हैं। आइए आगे आपको इन प्लान के साथ मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।

Airtel 199 Broadband Standby Plan में मिलने वाले बेनिफिट्स

  • 199 रुपये प्लान में 10Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है।
  • ग्राहकों को ये एंट्री लेवल प्लान 5 महीने के लिए लेना होगा। इस हिसाब से यूजर्स को कुल 1174 रुपये (जीएसटी के साथ) चुकाने होंगे।
  • इसी के साथ 500 रुपये का वन टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज और जीएसटी भी लिया जाएगा।
  • इस प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी फ्री राउटर भी देगी।

airtel-plan

Airtel 399 Broadband Standby Plan में मिलने वाले बेनिफिट्स

  • 399 रुपये वाले इस एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ भी 10Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है।
  • प्लान में एक्स्ट्रीम बॉक्स, फ्री वाई फाई राउटर और 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स मिलेंगे।
  • प्लान को भी कम से कम 5 महीने के लिए लेना होगा।
  • वन टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज और जीएसटी के बाद ये प्लान आपको 3 हजार रुपये का पड़ेगा।

दोनों प्लान में कॉलिंग मिलेगी फ्री

ब्रॉडबैंड स्टैंडबाय प्लान लेने वाले एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर यूजर्स को कंपनी डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स कभी भी अपने प्लान में मिलने वाली स्पीड को अपग्रेड भी करा सकते हैं, इसका मतलब आप जब चाहें अपना प्लान अपग्रेड करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here