11 मई को लॉन्च होगा 5,000mAh बैटरी वाला Nokia C22, सिंगल चार्ज में तीन दिन चलेगा ये फोन

Join Us icon
Highlights

  • Nokia C22 को इंडिया में 10,000 रुपये के आस-पास पेश किया जा सकता है।
  • फोन Charcoal, Purple और Sand कलर में लाया जाने वाला है।
  • डिवाइस में 2GB की वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिलेगा।

HMD Global दो दिन बाद यानी 11 अप्रैल को अपने नए बजट फोन को लॉन्च करन के लिए तैयार है। कंपनी Nokia C22 को इंडियन मार्केट में पेश करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। भारत से पहले ही नोकिया का नया सी-सीरीज फोन MWC 2023 में पेश किया जा चुका है। आइए आगे आपको इस फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए टीजर वीडियो में फोन की पहली झलक देखने को भी मिली है। इसके अलावा नोकिया का नया फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाउइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां फोन की लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Nokia C22 की स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोसेसर और ओएस: ये नोकिया फोन एंड्रॉयड 13 ‘गो’ एडिशन पर कार्य करेगा। इनमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा जो कम रैम व स्टोरेज पर भी स्मूथ प्रोसेस करेगी। है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए नोकिया सी22 और सी32 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया जाएगा।
    • रैम व स्टोरेज: फोन में 2 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, इसमें 2GB की वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी।
    • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए नोकिया सी22 में जहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। वहीं, बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस हो सकता है। इतना ही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
    • बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। लेकिन, अभी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन, यह बता दिया है कि बैटरी 10वॉट चार्जिंग के साथ काम करेगी। वहीं, बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 दिन चलेगी।
    • अन्य: फिगरप्रिंट सेंसर नोकिया सी22 के बैक पैनल पर दिया जाएगा। साथ ही मोबाइल फोन में 3.5एमएम जैक व एफएम रेडियो जैसे फीचर्स होंगे।

बता दें कि कंपनी ने बैटरी और डिसप्ले साइज की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि नोकिया सी22 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले मिलेगी।

Nokia C22 की कीमत (संभावित)

यूरोप में Nokia C22 को EUR 109 (यानी 9,500 रुपये) में पेश किया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में यह फोन 10,000 रुपये के आस-पास आ सकता है। वहीं, फोन Charcoal, Purple और Sand कलर ऑप्शन में लाया जाने वाला है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here