23 मई को चीन में लॉन्च होगी iQOO Neo 8 सीरीज

Join Us icon
Highlights

  • iQOO 8 सीरीज में दो मॉडल: iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro आ सकते हैं।
  • iQOO Neo 8 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ SoC दिया जा सकता है।
  • iQOO Neo 8 सीरीज टेर मार्केट में पहले आ चुकी iQOO Neo 7 सीरीज की अपग्रेडेशन होगी।

iQOO ने आखिरकार चीन में iQOO Neo 8 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। चीनी मार्केट में फोन 23 मई को उतारा जाएगा। वहीं, इवेंट को लाइव देखने के इच्छुक लोग iQOO चाइना वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम देख सकेंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के अंदर दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro को शामिल किया जा सकता है। आइए आगे इस सीरीज के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के बारे में आपको बताते हैं।

देखें लॉन्च पोस्टर

iqoo-neo-8

लॉन्च पोस्टर से यह पुष्टि होती है कि फोन वी1+ चिपसेट और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ एसओसी के साथ आएगा। इसके अलावा अफवाहों की मानें तो iQOO पैड टैबलेट को भी पेश किया जा सकता है जो कि Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा।

iQOO नियो 8 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • डिसप्ले: iQOO Neo 8 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल कटआउट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिसप्ले हो सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस को संभवतः नए डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर दिया जा सकता है।
    रैम और स्टोरेज: iQOO Neo 8 सीरीज को 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज कॉम्बिनेशन के साथ लाया जा सकता है।
  • OS: आने वाले iQOO फोन में लेटेस्ट Android 13 OS दिया जा सकता है।
  • कैमरा: iQOO Neo 8 सीरीज़ में पीछे की तरफ 50MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
  • बैटरी: यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

iQOO Pad की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

iQoo Pad के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप के लिए एक स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश हो सकता है। वहीं, इसमें MediaTek Dimensity 9000+ SoC या Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसके अलावा हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इसका प्राइस CNY 2,000 से CNY 2,500 (लगभग 23,600 रुपये से 29,500 रुपये) के बीच होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here