BSNL का गजब ब्रॉडबैंड प्लान, फ्री कॉलिंग और ओटीटी के साथ 100 Mbps स्पीड में मिलेगा इंटरनेट

Join Us icon
Highlights

  • इस प्लान में 100जीबी डाटा 100 Mbps स्पीड में मिलता है।
  • इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
  • यह एक BSNL का FTTH प्लान है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड के पास सिर्फ प्रीपेड व पोस्टरपेड ही नहीं बल्कि कई ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद हैं। यह प्लान्स कम कीमत में कई शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको एक किफायती BSNL FTTH प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस प्लान की कीमत 799 रुपये है, जिसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, डाटा और बहुत कुछ मिलता है। आइए आगे जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

BSNL 799 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

bsnl-rs-799-plan

  • फ्री कॉलिंग: इस प्लान में 24 घंटे किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
  • इंटरनेट स्पीड: बीएसएनएल के इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।
  • डाटा: प्लान में 1000GB डाटा मिलता है। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद भी आप 5Mbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • ओटीटी : इस प्लान में Hotstar Super, Lions Gate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, Zee5, Voot और YuppTV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है जो एक छोटा सा ऑफिस चला रहे हैं। इसके अलावा BSNL के 100एमबीपीएस वाले ब्रॉडबैंड प्लान की तरह ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास प्लान है जो समान कीमत पर थोड़े ज्यादा बेनिफिट्स देता है। आइए जानते हैं।

Airtel का 799 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 799 रुपये वाला प्लान की बात करें इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। प्लान में कुल 3.3TB डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इसमें Wynk म्यूजिक, Shaw अकेडमी, अपोलो 24/7 और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

इसलिए बेस्ट है बीएसएनएल का प्लान

अगर देखा जाए तो एयरटेल के प्लान में ज्यादा डाटा मिल रहा है। लेकिन, इस प्लान में ओटीटी बेनिफिट्स नहीं हैं जो कि बीएसएनएल प्रोवाइड कर रहा है। अगर आप डाटा के साथ ओटीटी ऐप्स का सब्सिक्रिप्शन चाहते हैं तो BSNL प्लान आपके लिए बेस्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here