JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन में फायदा या फ्री वाला प्लान है बेस्ट, जानें यहां

Join Us icon

JioCinema ओटीटी की दुनिया में थोड़ा नया है, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप 2023 और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कर चर्चा में आ गया है। वहीं, हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी ने वार्नर ब्रदर्स और HBO के कंटेंट को स्ट्रीम करने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसके बाद से जियो सिनेमा के ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही इन सबके बीच कंपनी ने 999 रुपये के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को पेश कर दिया। लेकिन, अगर आप यह प्लान लेने का विचार बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है क्योंकि आगे हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन बेस्ट है या जियो फ्री प्लान है ज्यादा बेहतर है।

JioCinema Premium लेना चाहिए या नहीं?

वार्नर ब्रदर्स, एचबीओ और आईपीएल को देखते हुए JioCinema प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने लायक लगता है लेकिन, हमारा मानना है कि यह प्लान अभी सबसे अच्छा नहीं है। आइए आगे आपको JioCinema प्रीमियम प्लान क्यों नहीं खरीदना चाहिए इसके कारण बताते हैं।

  • HBO शो हैं कम: इसका मुख्य कारण यह है कि बहुत सारे एचबीओ हिट शो जैसे ‘द वायर’, ‘द सोप्रानोस’, ‘वीप’, ‘यूफोरिया’ और अन्य अभी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं। यदि आप केवल HBO कंटेंट के लिए JioCinema प्रीमियम प्लान लेने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको इसे न लेने की सलाह देंगे।
  • कैटलॉग हो रहा अपडेट: अभी जियो सिनेमा अपने कैटलॉग को अपडेट कर रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शो को समय के साथ जोड़ा जाना चाहिए, लेकिन निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
  • अभी तक कोई बंडल ऑफर नहीं: संभावना है कि JioCinema प्रीमियम प्लान को जल्द ही Jio प्रीपेड / पोस्ट प्लान के साथ बंडल किया जा सकता है, इसलिए Jio ग्राहकों को निश्चित रूप से इसका इंतजार करना चाहिए।

फ्री प्लान में दिख रहा ज्यादा फायदा

  • IPL फ्री: आईपीएल पहले से ही सभी यूजर्स के लिए फ्री है, भले ही आप किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क का उपयोग कर रहे हों, चाहे वह एयरटेल हो या वोडाफोन आइडिया।
  • कई फिल्में व शो फ्री एचबीओ कंटेंट के अलावा अधिकांश JioCinema कंटेंट पहले से ही Jio यूजर्स के लिए मुफ्त है, जिसमें विक्रम वेधा जैसी बॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी सब्सक्रिप्शन प्लान लेने में कोई ज्यादा फायादा दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि कुछ दिन इंतजार करने के बाद जियो सब्सक्रिप्शन प्लान को लिया जा सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो के पास पहले से ही एक अलग ओटीटी ऐप तैयार है और इसे बड़े पैमाने पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के लिए आईपीएल सीजन के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा। इस ऐप में सभी एचबीओ कंटेंट और कई अन्य शो होंगे जो हाल ही में जियो स्टूडियोज इवेंट में दिखाए किए गए थे। साथ ही पहले से मौजूद काफी सारे जियो, वूट और पैरामाउंट कंटेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here