
OPPO Reno 10 सीरीज चीन में 24 मई को लॉन्च हो सकता है। हालांकि ओप्पो ने फिलहाल ऑफिशियली लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। कंपनी के अपकमिंग फोन का परमोशनल पोस्टर चीन के प्रमुख वीडियो स्क्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youku में दिखाई दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह फोन चीन में 24 मई को दोपहर 2:30 pm (चीन) बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Reno 10 सीरीज लॉन्च डिटेल्स
- ओप्पो के अपकमिंग फोन के कथित परमोशनल पोस्टर के मुताबिक, OPPO Reno 10 स्मार्टफोन को चीन में 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि पोस्ट में यह साफ नहीं है कि इस सीरीज के कितने स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।
- इस पोस्टर में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन भी सामने आता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पोस्टर में दिख रहा फोन OPPO Reno 10 Pro+ हो सकता है।
- ओप्पो के अपकमिंग फोन के रियर कैमरा कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो यह ओवल (अंडाकार) शेप का है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। यह फोन गोल्ड और पिंक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।
- पोस्टर इमेज को करीब से देखने पर पता चलता है कि फोन में कई भी सॉफ्ट एंटीना लाइनिंग नहीं दिख रही हैं। ऐसे में साफ हो जाता है कि अपकमिंग OPPO Reno 10 सीरीज में कंपनी ने प्लास्टिक फ्रेम का यूज किया है।
- रियर कैमरा सेटअप पर पावर्ड बाय Marisilicon लिखा है, जो साफ पढ़ने पर नहीं आ रहा है। यानी फोन में यूजर्स को दमदार फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस मिलने वाली है। यह भी पढ़ें : 16 GB रैम और दमदार कैमरे के साथ लाॅन्च होगा OPPO reno 10 Pro Plus, जानें इस फोन के डिटेल्स

OPPO Reno 10 सीरीज इंडिया लॉन्च डिटेल्स
OPPO Reno 10 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ओप्पो का यह स्मार्टफोन BIS (ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टेंडर्ड) में स्पॉट किया जा चुका है। संभव है कि ओप्पो का यह दमदार स्मार्टफोन सीरीज भारत में जून महीने में लॉन्च की जा सकती है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ BIS वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जल्द कर सकते है इंडिया में एंट्री












