
वीवो ‘वाई’ सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन Vivo Y27 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतार देगी।

वीवो वाई27 गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन
- आगामी वीवो स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर Vivo V2248 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- यहां फोन के नाम से पर्दा उठा दिया गया है जो मार्केट में Vivo Y27 5G नाम के साथ बिकेगा।
- गूगल प्ले कंसोल पर वाई27 5जी में MediaTek MT6833 प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ है।
- वेबसाइट पर यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है।
- Vivo Y27 5G फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस बताया गया है।
- इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 कोर और 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 6 कोर दिए गए हैं।
- ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी57 जीपीयू दिए जाने का खुलासा हुआ है।
- फोन में 1080 x 2388 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन की जानकारी मिली है जो 440DPI सपोर्ट करेगी।
वीवो वाई27 5जी की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स
- 6.44″ FHD+ 90Hz Screen
- MediaTek Dimensity 6020
- 50MP Rear + 16MP Selfie Camera
लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Vivo Y36 5G का रिब्राडिंड वर्ज़न हो सकता है। इसमें 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया जा सकता है।

Vivo Y36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर जहां 50 मेगापिक्सल का हो सकता है वहीं अन्य दो लेंस 2 मेगापिक्सल के दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।









