रिलायंस जियो ओपो स्मार्टफोन यूजर्स को दे रहा है एक्स्ट्रा 60जीबी 4जी इंटरनेट डाटा

Join Us icon

एक तरफ जहां इंडियन टेक बाजार जियोफोन की खबरों से पटा पड़ा है वहीं रिलायंस जियो ओपो स्मार्टफोन से जुड़कर अपने ग्राहकों को 60जीबी अतिरिक्त डाटा देने का ऐलान कर चुकी है। जियोनी, शाओमी और असूस के बाद अब जियो ने ओपो से हाथ मिलाया है, और ओपो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए आर्कषक आॅफर लेकर आई है।

जियो फोन में चलेगा पुराना नंबर लेकिन नहीं है वाईफाई हॉट स्पॉट

इस संधि के तहत ​ओपो स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो का नंबर करने वाले यूजर्स को 60जीबी ​अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा। यह इंटरनेट डाटा 6 माह की वैधता के साथ आएगा और हर महीने 10जीबी डाटा के रूप में यूजर के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए ओपो स्मार्टफोन धारकों को अपने जियो नंबर पर 309 रुपये का रिचार्ज ​कराना होगा।

oppo-f3-plus-1

आॅफर के तहत मिलने वाले डाटा की लिमिट की बात करें तो ओपो एफ3, ओपो एफ3 प्लस और ओपो एफ1 प्लस 1 स्मार्टफोन्स पर जहां हर माह 10जीबी डाटा मिलेगा। वहीं ओपो एफ1एस, ओपो ए57, ओपो ए37 और ओपो ए33 स्मार्टफोन्स पर 7जीबी डाटा दिया जाएगा।

याद रहें कि वीवो-जियो का यह आॅफर सिर्फ जियो प्राइम मेंबर्स के लिए ही जारी किया गया है।