
Samsung Foldable phone की नई जेनरेशन मार्केट में आने के लिए तैयार है। आने वाली 26 जुलाई के कंपनी के नए मुड़ने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च हो जाएंगे। गैलेक्सी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पहले से अधिक अटरेक्टिव और एडवांस होने वाले है। इन दोनों फोल्डेबल फोंस में क्या-क्या खास मिल सकता है तथा इनका प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स कैसे हो सकते हैं, ये सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग फोल्ड लॉन्च ईवेंट
नया Samsung ‘Unpacked event’ आने वाली 26 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी का 27वां सैमसंग अनपैक्ड ईवेंट जिसका समारोह साउथ कोरिया में होना है। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार 26 जुलाई की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देखा जा सकेगा। सैमसंग इस ईवेंट को ‘Join the Flip Side’ टैगलाईन के साथ प्रोमोट कर रही है जहां Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च होंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.2″ + 7.6″ Screen
- Snapdragon 8 Gen 2
- 50MP Triple camera
- 25W 4,700mAh Battery
प्राइमरी स्क्रीन : सामने आई जानकारी के अनुसार इस मोबाइल फोन में 7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। यह फोन की इंटरनल डिस्प्ले होगी जो फोन को अलफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। इसमें एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
सेकेंडरी स्क्रीन : फोन में 6.2 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। यह डिस्प्ले तब सामने होगी जब फोन डायरी की तरह मुड़ा हुआ होगा। इसमें भी एमोलेड पैनल पर देखने को मिल सकता है।
प्रोसेसर : Samsung Galaxy Z Fold5 को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 स्मार्टफोन में 4,700एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 3.4″ + 6.2″ Screen
- Snapdragon 8 Gen 2
- 12MP dual camera
- 27W 3,700mAh Battery
स्क्रीन : सैमसंग के नए फ्लिप फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें भी 6.2 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो फोन के अंदर दी जाएगी। फोन के फोल्ड होने के बाद जो स्क्रीन बाहरी ओर दिखेगी उसका साईज़ 3.4 इंच हो सकता है। इसे कवर डिस्प्ले भी कहा जा सकता है।
प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 730 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को एफ/2.4 अपर्चर वाले 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Flip 5 में 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार यह फोन भी 27वॉट फास्ट चार्जिंग तथा वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस होगा।

सैमसंग फोल्डेबल प्राइस (लीक)
जैसा कि आप जानते ही हैं Samsung Foldable फोन कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट होते हैं जिनकी कीमत भी अधिक ही होती है। इस बार आ रही फोल्डेबल फोंस की नई जेनरेशन को लेकर कहा जा रहा है कि नए फ्लिप5 व फोल्ड5 का दाम पहले वाले मॉडल्स की तुलना में अधिक रखा जा सकता है। लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy Z Flip5 का दाम इस बार 95 हजार से करीब हो सकता है वहीं Samsung Galaxy Z Fold5 का दाम 1,45,000 रुपये के करीब हो सकता है।












