iQOO Z7 Pro 5G का इंडिया प्राइस और लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, देखें कितना हो सकता है दाम

Join Us icon

आइकू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने कुछ ही दिनों पहले अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा की थी कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z7 Pro 5G लॉन्च करने वाली है। ब्रांड की ओर से अभी फोन लॉन्च डेट या प्राइस की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में आईकू ​ज़ेड7 प्रो 5जी की लॉन्च टाइमलाइन तथा बजट सेग्मेंट की डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G इंडिया लॉन्च (लीक)

आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी स्मार्टफोन के बारे में टिप्सटर अभिषेक यादव ने जानकारी दी है कि यह मोबाइल फोन अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कोई तय लॉन्च डेट तो अभी बताई नहीं गई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि 15 अगस्त के आस-पास यह आइकू मोबाइल इंडियन मार्केट में एंट्री ले लेगा।

iQOO Z7 Pro 5G इंडिया प्राइस (लीक)

कीमत की बात करें तो आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है जिसकी कीमत 22,990 रुपये हो सकती है। इसी तरह iQOO Z7 Pro 5G के 12जीबी रैम वेरिएंट को 24,990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 256जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

iqoo z6 pro 5g 4g india launch price specification sale
iQOO Z6 Pro

iQOO Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.78″ Curved AMOLED Screen
  • Qualcomm Snapdragon 782G
  • 12GB RAM + 256GB storage
  • 64MP Rear + 16MP Selfie Camera
  • 66W fast charging
  • 4,600mAh battery

स्क्रीन : इस फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

प्रोसेसर : iQOO Z7 Pro 5G एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

मैमोरी : लीक के मुताबिक नया आईकू फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश हो सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम दी जा सकती है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के तौर पर 128जीबी मैमोरी व 256जीबी मैमोरी इस फोन में दी जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए iQOO Z7 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड प्रो 5जी स्मार्टफोन में 4,600एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इस फोन में 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here