
Vivo V29 5G हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ 8GB RAM, 80W Fast Charging और 50MP Camera दिया गया है। वीवो अपने इस स्मार्टफोन को अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी ला सकती है। वीवो वी29 5जी दरअसल भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हुआ है जो मोबाइल फोंस लॉन्च के लिए इंडिया में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करती है।
Vivo V29 5G BIS लिस्टिंग
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर वीवो वी29 5जी फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के किसी फीचर या स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सर्टिफिकेशन सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि यह मोबाइल फोन अब जल्द इंडिया में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही Vivo V29 5G को इंडिया में टीज़ करना शुरू कर सकती है और फोन लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
- 6.78″ 120Hz AMOLED display
- Qualcomm Snapdragon 778G
- 50MP Rear Camera
- 50MP Front Camera
- 80W fast charging
स्क्रीन : इस फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: वीवो वी29 5जी एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर बना है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है।
फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी29 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
रियर कैमरा : इसके बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद है जिनमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo V29 5G फोन में 4,600एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
फीचर्स : फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, आईपी68 रेटिंग सहित बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।









