
Samsung Galaxy Z Flip 5 कुछ ही दिनों पहले भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। मुड़ने वाले मोबाइल फोंस के बढ़ते क्रेज के बीच आज टेक ब्रांड ओपो ने भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N3 Flip लॉन्च दिया है। यह फोल्ड होने वाला ओपो मोबाइल फिलहाल चाइना में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत में भी बिकेगा। ओपो फाइंड एन3 फ्लिप की फोटोज़, लुक व डिजाईन तथा फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Find N3 Flip प्राइस
फोल्डेबल ओपो फोन फाइंड एन3 फ्लिप चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 6799 यानी 77,200 रुपये के करीब है। वहीं OPPO Find N3 Flip 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राइस CNY 7599 है। यह रेट भारतीय करंसी अनुसार 86,200 रुपये के करीब है।
OPPO Find N3 Flip डिजाइन
लुक व डिजाइन की बात करें तो फोन की बाहरी स्क्रीन जिसे सेकेंडरी डिस्प्ले या Cover Display भी कहते हैं, आयताकार शेप में बनी है। फोल्ड डिवाइस के आधे हिस्से को ही कवर करती है जो वर्टिकली लंबी है तथा हॉरिजॉन्टली छोटी है। इस कवर डिस्प्ले के साईड में रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें तीन सेंसर दिए गए हैं।
OPPO Find N3 Flip का रियर कैमरा सेटअप राउंड रिंग में दिया गया है जिसमें Hasselblad ब्रांडिंग भी मौजूद है। फोन का बैक पैनल 3डी कर्व डिजाइन वाला है। फोन के राईट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं लेफ्ट फ्रेम पर शार्टकर बटन भी मौजूद है। लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर तथा सिम ट्रे दी गई है। यह मोबाइल Moonlight Muse, Mist Rose और Mirror Night कलर में लॉन्च हुआ है।
OPPO Find N3 Flip स्पेसिफिकेशन्स
- 6.80″ FHD+ AMOLED Display
- 3.26″ AMOLED cover Display
- MediaTek Dimensity 9200
- 50MP+32MP+8MP Back Camera
- 32MP Front Camera
- 44W 4,300mAh battery
स्क्रीन : ओपो फाइंड एन3 फ्लिप में प्राइमरी 6.80 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं फोन में 3.36 इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले मौजूद है।
प्रोसेसर : यह ओपो मोबाइल एंडरॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी715 जीपीयू मौजूद है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर ओआईएस फीचर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स890 सेंसर, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है तथा फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO Find N3 Flip 4,300एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं साथ ही इस फोल्डेबल फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
अन्य फीचर्स : ओपो फाइंड एन3 फ्लिप फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस मोबाइल फोन में 5जी व 4जी के साथ एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।












