
ओप्पो ने हाल ही में घरेलू बाजार चीन में OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन पेश किया है। वहीं, अब इसके ग्लोबल और इंडियन लॉन्च का इंतजार खत्म होते दिख रहा है। दरअसल यह डिवाइस NBTC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आया है। जिसके चलते साफ हो गया है कि यह भारत और अन्य मार्केट में जल्द पेश हो सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग डिटेल्स और मोबाइल के स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताते हैं।
OPPO Find N3 Flip एनबीटीसी और बीआईएस सर्टिफिकेशन
ओप्पो का नया मुड़ने वाला फोन एक समान मॉडल नंबर के साथ एनबीटीसी और बीआईएस वेबसाइट पर सामने आया है।
- आप नीचे दी गई सर्टिफिकेशन की इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि डिवाइस CPH2519 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
- यही मॉडल नंबर TKDN, IMDA जैसे अन्य मार्केट की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था।
- हालांकि लिस्टिंग में अन्य कोई स्पेसिफिकेशन डिटेल नहीं है, लेकिन इससे एक बात साफ है कि यह फोन इंडिया सहित अन्य बाजारों में जल्द एंट्री लेगा।
- उम्मीद यही है कि OPPO Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशंस चीन के मॉडल जैसे ही होंगे। इसलिए आगे आप इसकी डिटेल देख सकते हैं।
OPPO Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: ओप्पो के फ्लिप फोन में 3.26-इंच AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है इसके साथ 6.80-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED इनर डिस्प्ले मौजूद है।
- प्रोसेसर: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में दमदार परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200 प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
- कैमरा: OPPO Find N3 Flip की कवर स्क्रीन पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 32MP का टेलीफोटो लेंस लगा है। जबकि इनर डिस्प्ले में 32MP का कैमरा है। जो सेल्फी के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- बैटरी: मोबाइल में पावर बैकअप के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी दी गई है।
- ओएस: नया ओप्पो फोन एंड्रॉइड 13 आधारित ColorOS 13.1 पर काम करता है।












