
वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मोबाइल को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। इसी बीच डिवाइस की कीमत और रेंडर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें प्राइस, डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस की डिटेल है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
वनप्लस ओपन की कीमत (लीक)
वनप्लस के मुड़ने वाले फोन OnePlus Open को लेकर विनफ्यूचर ने कीमत की रिपोर्ट पेश की है। यह कीमत फोन के यूएस प्राइस को बयां करती है।
- बताया गया है कि OnePlus Open मोबाइल यूएस मार्केट में $1700 यानी कि करीब 1,41,340 रुपये में लॉन्च हो सकता है।
- बता दें कि इससे पहले एक भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने भी इस फोन की कीमत का खुलासा किया था। उनके अनुसार यह डिवाइस करीब 1,20,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
- हालांकि दोनों कीमत को देखते हुए लग रहा है कि OnePlus Open भारत में करीब 1 लाख के ऊपर ही लॉन्च हो सकता है।
- अब आगे देखना होगा कि कंपनी डिवाइस को किस तारीख और कितनी कीमत पर लॉन्च करती है।

OnePlus Open का डिजाइन
- आप इमेज में देख सकते हैं कि वनप्लस के फोल्ड मोबाइल में पीछे की तरफ एक बड़ा सर्कुलर कैमरा माड्यूल दिया गया है।
- इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप की पेशकश नजर आती है। साथ ही हैसलब्लैड ब्रांडिंग भी दी गई है।
- यही नहीं डिवाइस में कैमरा माड्यूल के लेफ्ट साइड टॉप पर एक एलइडी फ्लैश भी है।
- स्मार्टफोन के बैक पैनल के बीचो-बीच वनप्लस की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
- कुल मिलाकर देखा जाए तो फोन काफी कूल और आकर्षक लुक देता है।
OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: डिवाइस पूरी तरह ओपन होने पर 7.82-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस पर 2440×2268 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। जबकि कवर डिस्प्ले 6.31 इंच AMOLED पैनल का होने की उम्मीद है। इस पर 2484×1116 का रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- प्रोसेसर: ब्रांड OnePlus Open में एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ 3.36GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दे सकता है।
- मेमोरी: यह फोन 16GB तक LPDDR5x रैम +1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 4805mAh की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल कैमरा वाला हो सकता है। जिसमें 48MP+48MP का अल्ट्रावाइड लेंस +64MP का 3x टेलीफोटो जूम लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP के लेंस लगाए जा सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर: वनप्लस ओपन एंड्रॉइड 13 आधारित कलर ओएस 13.1 पर बेस्ड रखा जा सकता है।












