लॉन्च हुआ 1,500 रुपये का फीचर फोन जिसमें चलता है व्हाट्सऐप

Join Us icon

चीनी आधारित मोबाइल कंपनी चीली ने कुछ दिन पहले ही विश्व का पहला फिजिट स्पिनर वाला फोन लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने 1,500 रुपये का एक फोन लॉन्च किया है जिसमें आप व्हाट्सऐप का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन का नाम है चीली एफ05। इतना ही नहीं फोन को कई अन्य फीचर्स से भी लैस किया गया है। ​रिलायंस जियो के 4जी फोन में व्हाट्सऐप की अभी चर्चा हो ही रही थी उसके पहले ही कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में इसे जियोफोन का नजदीकी प्रतियोगी कहा जा सकता है।

4,000 एमएएच बैटरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो के8, आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

अन्य फीचर्स की बात करें तो चीली एफ05 में आपको 2.4-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं फोन में ए—जीपीएस सपोर्ट भी है। रियर पैनल में 1.3-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो फ्लैश के साथ उपलब्ध है। कीपैड वाले इस फोन में आप व्हाट्सऐप चला सकते हैं यह बहुत बड़ी बात है।

chilli

जहां तक फि​ज़िट स्पिनर वाले फोन की बात है तो यह एक सिंगल सिम वाला फोन जो 128×96 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1-इंच की स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोन में 32एमबी की रैम तथा 32एमबी की ही स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 8जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तथा ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 280एमएएच की बैटरी दी गई है।

एक्सक्लूसिव: कल भारत में लॉन्च होगा एलजी के8 मॉस्किटो अवे स्मार्टफोन

स्पीनर मोबाईल पर नज़र डाले तो यह फोन 8 की शेप में बनाया गया है। एक साईड जहां फोन की स्क्रीन है वहीं दूसरी साईट फोन की बैटरी का वज़न इसमें बैलेंस बनाए रखता है। कंपनी की ही बनाई वीडियो में हमें देखने को मिला है कि एक बार स्पीन करने पर यह 3 मिनट से भी ज्यादा देर तक बिने रूके घुमता है। डिजाईन को लेकर हम कह सकते हैं कि यह एक कूल डिवाईस है।