
फिज़िट स्पीनर का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। बेशक स्ट्रेस रिलीवर के नाम से ही इसे बाजार में उतारा गया हो लेकिन आज के समय में यह सबसे कूल और ट्रेंडी गैजेट बन कर उभरा है। हर उम्र के लोग हाथ में फिज़िट स्पीनर घुमाते नज़र आ जाएंगे। स्पीनर के इसी क्रेज को भुनाते हुए टेक कंपनी चिली मोबाईल ने दुनिया का पहला स्पीनर मोबाईल पेश कर दिया है।
रेडमी 4 से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ 4,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन
चिली मोबाईल कंपनी द्वारा लॉन्च किये गए इस अनूठे डिवाईस से मोबाईल फोन और स्पीनर दोनों का काम लिया जा सकता है। यह फोन पहली नज़र में ही आपका ध्यान तो खींचता ही है तथा साथ ही फक्शन्स के मामले में भी आपको काफी सुविधा देता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन की कीमत भी आपकों चौंका सकती है, क्योकि यह फोन सिर्फ 1,099 रुपये में शॉपिंग साइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है।
स्पीनर मोबाईल पर नज़र डाले तो यह फोन 8 की शेप में बनाया गया है। एक साईड जहां फोन की स्क्रीन है वहीं दूसरी साईट फोन की बैटरी का वज़न इसमें बैलेंस बनाए रखता है। कंपनी की ही बनाई वीडियो में हमें देखने को मिला है कि एक बार स्पीन करने पर यह 3 मिनट से भी ज्यादा देर तक बिने रूके घुमता है। डिजाईन को लेकर हम कह सकते हैं कि यह एक कूल डिवाईस है।
अब बात करें इसकी स्पेसिफिकेशन्स की तो यह एक सिंगल सिम फोन जो 128×96 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1-इंच की स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोन में 32एमबी की रैम तथा 32एमबी की ही स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 8जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तथा ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 280एमएएच की बैटरी दी गई है।





















