नोकिया 8 से कम कीमत पर लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स2

Join Us icon

पिछले महीने शाओमी मी मिक्स 2 को चीन में लॉन्च किया गया था और उसी वक्त से यह जानकारी दी गई थी ​​कि यह फोन भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय मोबाइल यूजर को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। वहीं कल कंपनी दिल्ली में एक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च करने वाली है। जैसा ​कि मालूम है शाओमी फोन अपने कम कीमत और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन की वजह से जाना जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। मी मिक्स 2 के कीमत में बारे में हमें खास जानकारी मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इसे नोकिया 8 से कम कीमत पर लॉन्च करने वाली है।

भारतीय बाजार में नोकिया 8 कीमत 36,999 रुपये है और मी मिक्स 2 इससे कम कीमत पर लॉन्च किया जाना है। ऐसे में आशा है कि इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये हो सकती है। इस बजट में कंपनी फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस 5 को भी साधने की कोशिश करेगी। जैसा कि मालूम है मी फोन विशेष तौर से आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होते हैं। यह फोन सेल के लिए एक्सक्लूसिव ईकॉमर्स स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। शाओमी मी मिक्स 2 के 3 मैमोरी संस्करण हैं ऐसे में भारत में सभी मॉडल आएंगे या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है।

क्या फिर से नंबर वन बनने की राह पर है नोकिया, कुछ ही महीनों में बेचे 10 लाख से ज्यादा फोन

शाओमी मी मिक्स 2 की बात करें तो इस फोन को भी सेरेमिक बॉडी पर बनाया गया है। फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलस्क्रीन 2.0 एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन बेज़ल लेस तकनीक पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95प्रतिशत का है। फोन के उपरी तथा साईड पैनल की ओर कोई भी बेज़ल मौजूद नहीं है ​तथा इसके फ्रंट पैनल पर आपको कोई भी फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा।

मी मिक्स 2 को 3 स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी तथा 256जीबी मैमोरी दी गई है। वहीं इसी के साथ शाओमी ने इस फोन को सेरेमिक यूनिबॉडी डिजाईन पर भी पेश किया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी गई है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में होगा बेज़ल लेस डिसप्ले, इसकी कीमत भी होगी कम

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यहां भी मी मिक्स 2 अन्य स्मार्टफोन्स से अलग है। फोन में सेल्फी कैमरा फ्रंट पैनल के नीचले हिस्से में दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया गया है जो फोन के उपरी हिस्से में न होकर बीच में है।

शाओमी की ओर से इस फोन को एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड ओरियो रेडी है। मी मिक्स 2 क्वालकॉम के सबसे तेज माने गए चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर रन करता है। वहीं इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3.0 क्विक चार्ज तकनीक से लैस 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।