13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई वाई6 (2017) , ये चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

Join Us icon

इसी साल कम बजट का हुआवई वाई6 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद टेक कंपनी हुआवई ने अब इसके अपडेटेड वर्ज़न को भी पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से हुआवई वाई6 प्रो (2017) लॉन्च किया गया है जो फिलहाल यूरोपियन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर इस फोन की कीमत 189 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 14,500 रुपये रखी गई है।

शाओमी रेडमी 4ए से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ रेडमी 5ए, स्पेसिफिकेशन्स हो गई है पहले से भी दमदार

हुआवई वाई6 प्रो (2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मेटल बॉडी पर बना है जो 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। हुआवई का यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

huawei-y6-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

एयरटेल दे रहा है 7,777 रुपये में आईफोन 7, 2 साल तक मिलेगा हर माह 30जीबी डाटा

वाई6 प्रो (2017) एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है। हुआवई का यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।