
आईक्यू ने 2023 के दिसंबर में अपनी Neo 9 सीरीज होम मार्केट चीन में पेश की थी इसके तहत iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro लाए गए थे। इनमें से एक प्रो मॉडल भारतीय बाजार में भी उपलब्ध है। वहीं, अब नया स्मार्टफोन iQOO Neo 9s Pro सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल डिवाइस लीक में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और अन्य पावरफुल फीचर्स के साथ देखने को मिला है। यही नहीं इसकी कीमत भी बताई गई है। आइए, आगे फोन के लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 9s Pro की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- iQOO ब्रांड इस महीने की 24 तारीख को Z9 Turbo का लॉन्च फिक्स कर चुका है। इसके साथ Z9 श्रृंखला में iQOO Z9, Z9x भी एंट्री ले सकते है। बताया जा रहा है कि इसके बाद iQOO Neo 9s Pro की बारी आएगी।
- उम्मीद है कि iQOO Neo 9s Pro फोन अगले महीने मई में एंट्री ले सकता है। इसके अतरिक्त यह भारत में आएगा या नहीं इसके बारे में कोई डिटेल नहीं है।
- लीक के अनुसार iQOO Neo 9s Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आने वाला कम कीमत का फोन बताया जा रहा है। इसकी प्राइस करीब 3,000 Yuan यानी कि 34,600 रुपये रखी जा सकती है।

iQOO Neo 9s Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- ताजा लीक में सामने आई जानकारी के अनुसार iQOO Neo 9s Pro मोबाइल अब तक के सबसे तगड़े क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है।
- बता दें कि यह चीन के मॉडल में दिया जा सकता है क्योंकि फोन MediaTek Dimensity 9300 के साथ गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया था। जो ग्लोबल मॉडल में मिल सकता है।
- यह भी शेयर किया गया है कि iQOO Neo 9s Pro में पावर बैकअप के लिए 120वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है। यानी की फोन मात्र कुछ मिनटों में फुल चार्ज हो सकेगा। इसके अलावा कहा गया है कि फोन के कुछ फीचर्स पूर्व मॉडल Neo 9 Pro जैसे हो सकते हैं।
See All Competitors













