Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+, जानें बैटरी परफॉर्मेंस में कौन रहता है आगे

Join Us icon

Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ (रिव्यू) में किसकी बैटरी ज्यादा पावरफुल है, आज इस आर्टिकल में हम इसकी तुलना करेंगे। Motorola Edge 50 Neo कॉम्पैक्ट 6.4-इंच डिजाइन के साथ आता है और इसमें छोटी 4,310mAh बैटरी है। वहीं Realme 13+ बड़ी 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि Motorola Edge 50 Neo बैटरी लाइफ के मामले में Realme 13+ के खिलाफ कैसा परफॉर्मेंस करता है। चलिए शुरू करते हैं!

Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+: प्राइस

Motorola Edge 50 Neo Realme 13+
8GB+256GB: 22,999 रुपये8GB+128GB: 22,999 रुपये
8GB+256GB: 24,999 रुपये
12GB+256GB: 26,999 रुपये

पीसी मार्क

PCMark बैटरी टेस्ट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत से नीचे 20 प्रतिशत तक पहुंचने में कितनी देर लगती है, उसको मापा जाता है। दोनों फोन के लिए हमने स्क्रीन की ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत पर सेट किया था। हाई स्कोर आमतौर पर लंबे स्क्रीन-ऑन समय को दर्शाता है। यह बेंचमार्क टेस्ट आमतौर पर 10 घंटे से अधिक होता है और रियल उपयोग को पूरी तरह से नहीं दर्शा सकता है, लेकिन यह फोन की बैटरी के स्टैंडबाय समय का अच्छा संकेत प्रदान करता है।

हालांकि Motorola Edge 50 Neo के लिए इस टेस्ट में हमें रिजल्ट नहीं मिले, क्योंकि डिवाइस पर बार-बार बेंचमार्क विफल हो रहे थे। Realme 13+ ने 10 घंटे और 37 मिनट का स्कोर बनाया। चूंकि कोई तुलना डाटा उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस टेस्ट को हमारी ओवलऑल तुलना में शामिल नहीं किया जाएगा।

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक ही हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो चलाया ताकि उनकी बैटरी ड्रेन को नोट किया जा सके। Motorola Edge 50 Neo में 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो लगभग 215.5mAh है, जबकि Realme 13+ ने थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस किया, जिसमें 4 प्रतिशत ड्रेन हुआ, जो लगभग 200mAh के बराबर है।

अंतर महत्वपूर्ण नहीं है, इसलिए आप दोनों डिवाइस से समान रियल वर्ल्ड उपयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। हालांकि यदि आप अक्सर शो और वीडियो देखते हैं, तो Realme 13+ थोड़ी बेहतर दक्षता प्रदान करेगा।

Motorola Edge 50 NeoRealme 13+
Battery drain: 5 percentBattery drain: 4 percent

विजेता: Realme 13+

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30 मिनट तक खेला। इस दौरान ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर रखा ताकि एक निष्पक्ष तुलना हो सके। दोनों फोन में कुल बैटरी ड्रेन 20 प्रतिशत दिखाई दिया, भले ही उनकी बैटरी के आकार अलग थे। Motorola Edge 50 Neo ने 862mAh की ड्रेन दिखाई, जबकि Realme 13+ ने टेस्ट के दौरान 1,000mAh बैटरी की खपत की यानी Motorola Edge 50 Neo बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के मामले में आगे है, जो समान कुल प्रतिशत ड्रॉप के बावजूद इसकी दक्षता को दर्शाता है।

Motorola Edge 50 NeoRealme 13+
Total battery drain: 20 percent (862mAh)Total battery drain: 20 percent (1,000mAh)

विजेता: Motorola Edge 50 Neo

चार्जिंग टाइम

Motorola Edge 50 Neo 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में बेहतर है। दूसरी ओर Realme 13+ केवल 80W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, लेकिन इसमें कोई वायरलेस विकल्प नहीं है। टेस्ट में हमने वायर्ड चार्जिंग का उपयोग किया, क्योंकि हर किसी के पास वायरलेस चार्जर नहीं होता। Motorola Edge 50 Neo को 20 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में 37 मिनट लगे, जबकि Realme 13+ ने यह काम सिर्फ 31 मिनट में कर दिया। हालांकि Realme 13+ में वायरलेस चार्जिंग की कमी है, फिर भी यह अपने प्रतियोगी की तुलना में तेजी से चार्ज होता है।

Motorola Edge 50 NeoRealme 13+
Charging speed: 37 minutesCharging speed: 31 minutes

विजेता: Realme 13+

निष्कर्ष

Realme 13+ इस बैटरी तुलना में कुल मिलाकर विजेता साबित होता है, क्योंकि यह थोड़ी कम बैटरी ड्रेन और बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। Motorola Edge 50 Neo की बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी बेहद अच्छी है, जो Realme 13+ के साथ तालमेल बनाए रखती है। दोनों के बीच चार्जिंग स्पीड का अंतर काफी कम है, जो आपको डेली उपयोग में शायद ही महसूस हो। यदि आप बेस्ट बैटरी परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो Realme 13+ मजबूत विकल्प है, लेकिन यदि Motorola Edge 50 Neo को पसंद करते हैं, तो यह भी मध्यम उपयोग के साथ एक दिन तक आराम से चलने के लिए पर्याप्त बैटरी पावर रखता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here