
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार अपने नए-नए ऑफर्स से जियो व एयरटेल की टेंशन बढ़ा रही है। वहीं, जब से प्राइवेट कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाएं हैं तब से लोग सस्ते प्लान के लिए BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में अब BSNL की ओर से टैरिफ हाइक को लेकर एक बयान सामने आए है, जिससे माना जा रहा है कि Jio-Airtel यूजर्स को जलन हो सकती है।
BSNL रिचार्ज की नहीं बढ़ेगी कीमत
दरअसल, BSNL के चेयरमैन और एमडी रॉबर्ट रवि ने मंगलवार को कहा कि कंपनी का टैरिफ में बढ़ोतरी का कोई इरादा नहीं है। यानी यूजर्स को बीएसएनएल की ओर से कम कीमत पर कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस ऑफर मिलती रहेगी। हालांकि BSNL के पास 3G सर्विस मौजूद है लेकिन, भविष्य में कंपनी की ओर से 4G सर्विस को लाइव कर दिया जाएगा, जिसे लेकर टेस्टिंग की जा रही है। वहीं, हम उम्मीद कर सकते हैं कि 4G आने के बाद भी सस्ती दर पर भी बीएसएनएल सर्विस मिलती रहेगी।
आपको बता दें कि BSNL का टैरिफ हाइक न करने का ऑफिशियल बयान आने से यूजर्स ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि BSNL 4G सर्विस आने के बाद टैरिफ में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा दूसरी ओर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित भारत में प्राइवेट कंपनियों ने इस साल की शुरुआत में टैरिफ प्लान में इजाफा किया है।
24 साल बाद बदला BSNL का लोगो
आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने लोगो को बदला है। जी हां, 24 साल बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का नया लोगो लॉन्च हो गया है, जिसमें Connecting India की जगह अब Connecting Bharat लिखा हुआ दिखाई देगा। इतना ही नहीं नए लोगो के साथ कंपनी की 7 नई सर्विस को भी लॉन्च की गई हैं। वहीं, अगर बात करें BSNL के नए लोगो की तो इसकी नई टैगलाइन – Connecting Bharat- Securely, Affordably, and Reliably है।
BSNL 5G र्सविस की टेस्टिंग हुई शुरु
Get ready for faster speed with low latency. 5G indigenous technology under testing.
Stay tuned for more updates. #BSNL #MTNL #5GTesting pic.twitter.com/8LAr5jEmO6— BSNL India (@BSNLCorporate) September 10, 2024
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पिछले कुछ महीनों से टेलीकॉम सेक्टर में सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच कंपनी ने अब 5G र्सविस की टेस्टिंग करनी शुरु कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द अपनी 5G सेवाएं रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। वहीं, एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के आंध्र प्रदेश के प्रधान महाप्रबंधक, L. Srinu ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की थी कि बीएसएनएल 2025 के जनवरी महीने में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।









