
फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक दमदार कैमरा डिवाइस लेने का मन बना रहे हैं तो Vivo X90 स्मार्टफोन को विकल्प बना सकते हैं। क्योंकि फिलहाल यह 5,000 रुपये से भी ज्यादा के डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। बता दें कि मोबाइल को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिप, 120 वॉट फास्ट चार्जिंग, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे आपको ऑफर्स, नई कीमत और सेलिंग प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Vivo X90 ऑफर्स और कीमत
- ब्रांड ने Vivo X90 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा था। फिलहाल बेस मॉडल पर 5,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज आउट ऑफ स्टॉक है।
- मौजूदा ऑफर के साथ 8GB रैम + 256जीबी स्टोरेज मॉडल आपको 54,899 रुपये में मिलेगा। जिसे लॉन्च के वक्त 59,999 रुपये में लाया गया था।
- बैंक ऑफर की बात करें तो अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से स्मार्टफोन को खरीदेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक भी प्राप्त होगा।
- Vivo X90 5G फोन के लिए आपको Breeze Blue और Asteroid Black जैसे दो कलर्स मिलेंगे।
कहां से खरीदें Vivo X90 5G
यदि आप 5,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ Vivo X90 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर विजिट कर सकते हैं। हमने नीचे इसकी लिंक हाईलाइट की है। इस पर जाकर आप सभी ऑफर्स चेक कर सकते हैं।
क्या आपको लेना चाहिए Vivo X90 5G
अगर आप एक ऐसा कैमरा फोन ढूंढ रहे हैं जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन फोटो और वीडियो ले सके तो वीवो एक्स90 एक अच्छा विकल्प है। इसमें कर्व्ड-ग्लास डिजाइन, MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट, 50MP IMX866 रियर प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और पानी से बचाव वाली रेटिंग भी है।
Vivo X90 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo X90 5जी फोन में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 300Hz टच डैशबोर्ड और 2,800×1,260 का रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
- प्रोसेसर: कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट दिया है जो इम्मोर्टलिस-जी715 जीपीयू के साथ आता है।
- रैम और स्टोरेज: मोबाइल में स्पीड के लिए 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।
- कैमरा: Vivo X90 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जिसमें f/1.75 अपर्चर, OIS, EIS और LED फ्लैश के साथ 50MP IMX866 प्राइमरी, f/2.0 अपर्चर और 2x अपर्चर जूम के साथ 12MP पोर्ट्रेट सेंसर और 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर है।वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का लेंस है।
- बैटरी: Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी दी गई है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड फास्ट चार्जिग सपोर्ट है।
- ओएस: वीवो एक्स90 एंड्रॉइड 13 आधारित फैनटच OS पर काम करता है। इसे अपडेट भी मिलेंगे।
- कनेक्टिविटी और अन्य: कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, aptX HD और हाई-रेज ऑडियो की सुविधा है।













