OPPO Find X8 Pro vs iPhone 16 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें दोनों में कौन है बेस्ट

Join Us icon

OPPO Find X8 Pro में MediaTek का सबसे एडवांस Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइस बनाता है। वहीं, Apple iPhone 16 Pro में कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Apple A18 Pro मौजूद है। हमने इन दोनों डिवाइसों का परफॉर्मेंस तुलना के लिए टेस्ट किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें से कौन अधिक ताकतवर है।

इसके लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स को बेंचमार्क स्कोर और रियल वर्ल्ड सीनेरियो के आधार पर टेस्ट किया। बेंचमार्क के लिए हमने डिवाइस की ओवलऑल परफॉर्मेंस को जांचने के लिए AnTuTu और सीपीयू परफॉर्मेंस मापने के लिए Geekbench जैसे पॉपुलर टूल्स का उपयोग किया। इसके अलावा, हमने Burnout Benchmark ऐप का उपयोग करके सीपीयू थ्रॉटलिंग का परीक्षण किया और DMark Stress Test (क्योंकि Burnout iOS पर काम नहीं करता) का उपयोग किया। हमने दोनों डिवाइसों की गेमिंग परफॉर्मेंस को औसत FPS (Frames Per Second) और टेम्परेचर में बढ़ोतरी को मापकर किया है। जानते हैं दोनों किसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।

Tests OPPO Find X8 Pro iPhone 16 Pro
Geekbench single-core (CPU test)21773317
Geekbench multi-core (CPU test)80518115
AnTuTu (overall performance)23,36,48517,47,550
Performance under throttling (CPU)51.9 percent (Burnout)63.9 percent (3DMark stress test)
Gaming (total temperature increase after 90 mins of gaming) 19.2 degrees Celsius14.1 degrees Celsius

 

नोट: इन बेंचमार्क इमेजेज में OPPO Find X8 Pro दाईं ओर है और iPhone 16 Pro भी दाईं ओर है।

फैसला (Verdict)

  • Geekbench: यह टूल फोन के चिपसेट के CPU को टेस्ट करता है और इसकी परफॉर्मेंस को दो कैटेगरी में बांटता है:
    1. सिंगल-कोर परफॉर्मेंस: रोजमर्रा के कार्यों, जैसे- वेब ब्राउजिंग और ऐप लोडिंग के लिए।
    2. मल्टी-कोर परफॉर्मेंस: अधिक डिमांड वाले कार्यों, जैसे-गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग के लिए। दोनों फोन्स के मल्टी-कोर स्कोर लगभग समान हैं, लेकिन iPhone 16 Pro सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में काफी आगे है। यह iPhone को वेब ब्राउजिंग, वर्ड प्रोसेसर्स और ऐप लोडिंग में एक छोटा-सा फायदा देता है।
  • AnTuTu: OPPO Find X8 Pro ने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में iPhone 16 Pro पर बड़ी बढ़त बनाई है। यह बढ़त मुख्यतः एक ही सबकैटेगरी से आई है: GPU परफॉर्मेंस, जहां OPPO का स्कोर iPhone से दोगुना है।
    iPhone अन्य कैटेगरी में आगे है, लेकिन GPU में OPPO की बड़ी बढ़त इसे GPU-डिपेंडिंग टास्क जैसे गेमिंग, वीडियो/फोटो एडिटिंग आदि में बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
  • CPU थ्रॉटल टेस्ट: यह टेस्ट यह जांचने के लिए किया जाता है कि भारी दबाव में फोन का चिपसेट कैसा परफॉर्मेंस करता है। iPhone 16 Pro पर हमारा नियमित ऐप काम नहीं करता है, इसलिए हमने 3D Mark Stress Test का उपयोग किया। परिणाम बताते हैं कि OPPO Find X8 Pro भारी दबाव में थोड़ा अधिक परफॉर्मेंस गिरावट दिखाता है, जबकि iPhone 16 Pro लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
  • गेमिंग टेस्ट: दोनों फोन के प्रोसेसर टॉप-नॉच हैं, इसलिए गेमिंग परफॉर्मेंस लगभग समान है और दोनों ने अधिकतम ग्राफिकल सेटिंग्स पर औसतन 60FPS दिया। हालांकि थर्मल मैनेजमेंट में अंतर है। iPhone 16 Pro में हीट कम होती है, जबकि OPPO Find X8 Pro अपेक्षाकृत अधिक गर्म होता है। अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं, तो iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प है।

अंतिम निष्कर्ष

iPhone 16 Pro इस तुलना में आगे है, क्योंकि इसके Geekbench स्कोर अधिक हैं और CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट में बेहतर है। इसके अलावा, गेमिंग के दौरान हीट कम होता है। हालांकि OPPO Find X8 Pro भी पीछे नहीं है और इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है। यदि आप एक पावर यूजर हैं और स्थिर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प है, लेकिन OPPO Find X8 Pro भी प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करता है और GPU-निर्भर कार्यों में बेहतरीन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here