ओपो ए71 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती

Join Us icon

अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध टेक कंपनी ओपो ने पिछले साल भारत में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन ए71 लॉन्च किया था। इस फोन को ओपो ने 12,990 रुपये की कीमत पर पेश किया था। लॉन्च के कुछ समय बाद जहां यह फोन शॉपिंग साइट्स पर 11,990 रुपये में उपलब्ध हो गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने एक बार फिर इस फोन की कीमत में बड़ी​ गिरावट की है।

ओपो की ओर से ए71 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कमी कर दी गई है। इस प्राइज़ कट के बाद 11,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन 9,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। ओपो ए71 आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

oppo-a71-price-cut

ओपो ए71 मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें 5.2-इंच की एचडी टीएफटी डिसप्ले दी गई है। यह फोन कलर 3.0 ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई व डुअल सिम सपोर्टेड ओप्पो ए71 में कनेक्टिविटी के लिए ओटीजी, वाईफाई व ब्लूटूथ समेत बेसिक फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो का यह फोन देश में ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।