
इंडियन मोबाईल बाजार विश्व के बड़े बाजारों में से एक है। भारत में हर रोज़ सैकड़ों की सख्यां में स्मार्टफोन बिकते हैं। भारतीयों की डिमांड तथा देश में स्मार्टफोन्स की खपत का ही नतीजा है कि आज विश्व की तमाम बड़ी व छोटी टेक कंपनियां भारत में अपना भविष्य तलाश रही है तथा देश में नए नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। साल 2017 भी मोबाईल बाजार में दृष्टि के बेहद खास रहा है। इस साल 4जी फोन की मांग में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। पूरे साल किस कंपनी को ज्यादा पसंद किया गया और कौन सा स्मार्टफोन सबसे ज्यादा हम भारतीयों को भाया इसका पूरा लेखा जोखा तैयार करके रिसर्च फर्म काउंटर प्वाइंट ने 2017 में सबसे ज्यादा हिट रहे 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है।
इस लिस्ट में उन 10 स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है जिन्हें सबसे ज्यादा खरीदा गया। आईये नज़र डालते हैं कौन से स्मार्टफोन बने साल 2017 के टॉप 10 स्मार्टफोन :





















