Realme Neo 7 स्मार्टफोन जल्द ले सकता है भारत में एंट्री, डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • Realme Neo 7 में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज हो सकता है।
  • Realme ऑडियो प्रोडक्ट भी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

रियलमी आने वाले 16 जनवरी को भारत में Realme 14 Pro सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी चीन में नए Realme Neo 7 SE के लॉन्च को भी टीज कर रही है। वहीं, अब खबर है कि कुछ हफ्ते पहले चीन में लॉन्च किया गया Realme Neo 7 भारत में आ सकता है। दरअसल 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि Neo 7 और कुछ नए ऑडियो प्रोडक्ट जल्द आ सकते हैं। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Realme Neo 7 memory options

  • Realme Neo 7 जल्द ही भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हो सकता है और इसका मॉडल नंबर RMX5061 रखा जा सकता है।
  • टिपस्टर सुधांशु का कहना है कि फोन चार मॉडल में उपलब्ध हो सकता है जिसमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हो सकते हैं। सभी वैरियंट में NFC सपोर्ट हो सकता है।
  • तुलना करें तो चीन वाले मॉडल में 8GB रैम मॉडल नहीं है, बल्कि इसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मिलता है।
  • फोन ब्लैक और वाइट कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि चीन में यह Realme हैंडसेट स्टारशिप, मीटियोराइट ब्लैक और स्नोर्कलिंग पर्पल रंगों में मिलता है।
  • याद दिला दें कि Realme Neo 7 को Dimensity 9300+ चिपसेट, बड़ी 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ चीन में लाया गया था।
  • चीन में इस फोन की कीमत बेस मॉडल के लिए CNY 2,199 (लगभग 25,800 रुपये) से शुरू होती है और CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये) तक जाती है।

Realme Neo 7

रियलमी ऑडियो प्रोडक्ट

  • ऑडियो लाइनअप को लेकर सूत्र का कहना है कि कुल चार नए ऑडियो प्रोडक्ट हैं जो जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे।
  • ब्रांड Realme Buds Wireless 5 ANC ला सकता है जिसका मॉडल नंबर RMA2142 है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसमें एक्टिव नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट होगा। यह ईयरबड्स ट्वाइलाइट पर्पल, डॉन सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक रंगों में आ सकते हैं।
  • Realme Buds Wireless 5 Lite (RMA2416) है, जो Realme Buds 5 ANC के सस्ते विकल्प के रूप में आ सकता है। ये वॉयड ब्लैक, साइबर ऑरेंज और हेज ब्लू रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं।
  • Realme Buds Air 7 का मॉडल नंबर RMA2408 हो सकता है और कहा जाता है कि यह लैवेंडर पर्पल, मॉस ग्रीन और आइवरी गोल्ड रंगों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
  • लीक के अनुसार Realme Buds T02 भी आ सकता है, जिसे पहले ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन मिला था। बताया जा रहा है कि इसका मॉडल नंबर RMA2415-A है और यह वॉयेज ब्लू, स्टॉर्म ग्रे और वोल्ट ब्लैक रंगों में आ सकता है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here