50MP ट्रिपल कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Oneplus 13R लॉन्च, यहां देखें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

Oneplus ने साल की शुरुआत में ही अपना सबसे बड़ा फोन Oneplus 13 को पेश किया है। इसके साथ ही मिड बजट फोन Oneplus 13R मॉडल को भी लॉन्च कर दिया है जो पिछले साल लॉन्च Oneplus 12R का अपग्रेड संस्करण है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से साथ पेश किया है जो काफी पावरफुल प्रोसेस है। अपने प्राइस सेगमेंट में यह डिवाइस किसी भी फोन को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। इस लेख में हमने Oneplus 13R के प्राइस और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

Oneplus 13R प्राइस, सेल और ऑफर डिटेल

  • 12 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी: ₹42,999
  • 16 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी: ₹49,999

Oneplus 13R को भारतीय बाजार में 12 जीबी रैम और 256 जीबी मैमोरी और 16 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी सहित दो ऑप्शन में पेश किया गया है। जहां इसकी कीमत 42,999 रुपये और 49,999 रुपये है। यह फोन 13 जनवरी से सेल के लिए ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Oneplus 13R के स्पेसिफिकेशन

डिजाइन

  • मटेरियल: ग्लासृ
  • फ्रेम: एल्यूमिनियम
  • वजन: 206 ग्राम
  • प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass GG7i और आईपी65

Oneplus 13R को कंपनी ने ग्लास मटेरियल में पेश किया है जो देखने में काफी स्मार्ट लगता है। वहीं इसका फ्रेम एल्यूमिनियम का है। फोन के पिछले पैनल में रिंग स्टाइल कैमरा ब्रैकेट दिया है जो पहले भी हम वनप्लस के फोन में देख चुके हैं। फोन के दाएं पैनल में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है जबकि बाईं ओर अलर्ट स्लाइडर है जो कि जो रोजाना यूज में रिंग या इसे साइलेंट करने के लिए बहुत काम में आता है।

बावजूद इसके फोन का लुक आपको प्रीमियम अहसास कराता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि बैक पैनल में आपको ग्लास पर Corning Gorilla Glass GG7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है।

पहले जहां कंपनी कर्व्ड डिजाइन में पेश किया करती थी, वहीं इस बार फोन का लुक थोड़ा बॉक्स की तरह है जैसा कि आईफोन में हमने देखा है। रही बात फोन के डायमेंशन की तो यह फोन 161.7 mm लंबा, 75.8 mm चौड़ा और 8 mm मोटा है। यानी कि कहें तो फोन स्लिम है। वहीं इसका वजन 206 ग्राम है। थोड़ा वजन और कम होता तो बेहतर कहा जाता।

फोन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसे IP65 सर्टिफाइड किया है जहां यह कुछ हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।

डिस्प्ले

  • साइज: 6.78 इंच
  • रेजल्यूशन: फुल एचडी+ (2780×1264 पिक्सल)
  • ब्राइटनेस: 4500 निट्स
  • रिफ्रेश रेट: 1–120Hz डायनेमिक
  • प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass GG7i

Oneplus 13R में आपको 6.78 इंच की फुल एचडी+ (2780×1264 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन मिलती है। कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है और इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। इसके साथ ही 450 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1–120Hz तक का डायनेमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसके साथ ही आपको LTPO 4.1 के साथ प्रो-एक्सडीआर का सपोर्ट भी मिल जाता है।

स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए यहां भी Corning Gorilla Glass GG7i की कोटिंग मिल जाती है जो इसे छोटे-मोटे स्क्रैच से सुरक्षित रखता है।

प्रोसेसर

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • सीपीयू: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • फैब्रिकेशन: 4 नैनोमीटर
  • प्रोसेसर क्लॉक स्पीड: 3.3 GHz
  • आर्किटेक्चर: Kryo 980
  • जीपीयू: Adreno 750

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी ही इसका प्रोसेसर है। Oneplus 13R, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है और बेहद ही ताकतवर चिप है। फोन में आपको 3.3 GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर मिलता है जो क्वालकॉम के Kryo 980 आर्किटेक्चर पर आधारित है। इस प्रोसेसर के साथ कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो चुके हैं जो अपनी परफॉर्मेंस के लिए खास माने जाते हैं।

वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 750 जीपीयू है जो 903 MHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है और आपको बेहतर ग्राफिक्स का अहसास कराता है।

मैमोरी

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • रैम: 12 जीबी और 16 जीबी
  • रैम तकनीक: LPDDR5X
  • मैमोरी: 256जीबी और 512जीबी
  • मैमोरी तकनीक: UFS 4.0

Oneplus 13R को कंपनी ने 12GB और 16GB रैम के साथ पेश किया है। फोन में LPDDR5X रैम टेक्नोलॉजी मिल जाती हैं। स्टोरे के लिए भी आपको 256GB और 512GB का ऑप्शन मिल जाता है। यहां कंपनी ने UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक दी है जो फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए जानी जाती है।

गेमिंग

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • कूलिंग चैम्बर: 9925 मिलीमीटर
  • खास फीचर: हैप्टिक मोटर

फोन में गेमिंग के लिहाज से कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं जैसे फोन में 9925 मिली मीटर स्क्वायर का डुअल क्रयो वेलोसिटी वेपर चैम्पर है जो फोन हाई परफॉर्मेंस के दौरान भी फोन के ठंडा रखता है। इसके अलावा हैप्टिक मोटर है जो गेमिंग के दौरान आपको वास्तविक वायबरेशन का अहसास दिलाता है। कंपनी ने इसमें परफॉर्मेंस मोड भी दिया है जिसे ऑन करने पर आप हाई ग्राफिक्स और हाई परफॉर्मेंस मोड में गेमिंग कर पाएंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • ओएस: OxygenOS 15.0
  • एंड्रॉयड: 15
  • ओएस अपडेट: 4 साल
  • सिक्योरिटी अपडेट: 6 साल

यह फोन OxygenOS 15.0 पर काम करता है जो Android 15 आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित है। वहीं कंपनी ने 4 साल तक के ओएस अपडेट और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।

AI

वनप्लस 13आर में आपको ढेर सारे AI फीचर्स मिलेंगे। फोन में AI Detail Boost और AI Unblur जैसे फीचर हैं जो ब्लर फोटो को बेहतर करने और फोन में डिटेलिंग बढ़ाने में कारगर हैं। इसके अलावा AI Reflection Eraser भी मिलता है जो फोन के लिए गए फोटो को बेहतर कर आपके सामने पेश करते हैं।

इनके अलावा वनप्लस 13आर में आपको AI बेस्ड प्रोडक्टिव टूल भी मिल जाते हैं। जैसे कि Intelligent Search, Circle to Search, AI Notes और PassScan आदि। रोजाना के उपयोग में ये फीचर्स काफी मददगार होते हैं।

रियर कैमरा

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • मेन सेंसर: 50 मेगापिक्सल OIS
  • सेकेंडरी कैमरा: 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो
  • तीसरा कैमरा: 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। Oneplus 13R में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने Sony LYT-700 सेंसर का उपयोग किया है और इसका सेंसर साइज 1/1.56 इंच का है। यह सेंसर ƒ/1.8 अपर्चर के साथ 84 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।

वहीं फोन का दूसरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का है और यह एक टेली फोटो लेंस है। इसका सेंसर साइज 1/2.75 इंच का और यह ƒ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं फोन में आपको 2X तक का ऑप्टिकल जूम मिल जाता है।

फोन का तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और यह एक अल्ट्रावाइड लेंस है। इसका सेंसर साइज 1/4 इंच है और ƒ/2.2 अपचर के साथ आता है। यह सेंसर 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें लगभग सभी पॉपुलर मोड मिलेंगे।

वीडियो की बात करें तो Oneplus 13R में फुल एचडी 60/एफपीएस के साथ 4K वीडियो में भी 60/एफपीएस तक का सपोर्ट मिल जाता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि वीडियो के लिए भी यह फोन OIS सपोर्ट करता है।

सेल्फी कैमरा

  • सेंसर: 16 मेगापिक्सल
  • फील्ड ऑफ व्यू: 82 डिग्री

Oneplus 13R में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 1/3.09 इंच साइज वाला कैमरा है जो ƒ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में स्टेबलाइजेशन के लिए ईआईएस दिया गया है और यह कैमरा 82 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।

बैटरी

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

  • बैटरी: 6,000 mAh
  • चार्जर: 80 वॉट SUPERVOOC

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 80 वॉट SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 52 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी

  • सिम: डुअल नैनो सिम
  • वाईफाई: 2.5 गीगाहर्ट्ज, 5गीगाहर्ट्ज, 6गीगाहर्ट्ज और 7गीगाहर्ट्ज
  • ब्लूटूथ: वर्जन 5.4

डुअल सिम आधारित इस फोन में आप दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग कर पाएंगे। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए फोन में दोनों सिम पर 5जी सपोर्ट है। साथ ही वाईफाई के लिए आपको वाईफाई वर्जन 2.5गीगाहर्ट्ज के साथ, वाईफाई 5गीगाहर्ट्ज, वाईफाई 6गीगाहर्ट्ज और वाईफाई 7गीगाहर्ट्ज भी मिल जाता है जो कि फिलहाल वाईफाई की सबसे अडवांस तकनीक है। वहीं यह फोन ब्लूटूथ वर्जन 5.4 को सपोर्ट करता है।

कुल मिलाकर कहें तो कंपनी ने फोन को बेहद ही ताकतवर फीचर्स से लैस किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here