
रेडमी नोट 14 सीरीज के भारत में लॉन्च होने के करीब एक महीने बाद ग्लोबली लॉन्च हो गई है। इसमें रेडमी नोट 14, रेडमी नोट 14 5जी, रेडमी नोट 14 प्रो, रेडमी नोट 14 प्रो 5G और रेडमी नोट 14 प्रो+ 5G मोबाइल्स आए हैं। बता दें कि भारत में केवल 5जी मॉडल्स ही पेश हुए हैं। तो आइए, आगे आपको इस पोस्ट में Redmi Note 14 4G LTE वैरियंट की खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Redmi Note 14 4G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi Note 14 4G स्मार्टफोन 6.67 इंच के फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 960Hz हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।
- चिपसेट: यह फोन 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक हीलियो G99-अल्ट्रा 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-G57 MC2 GPU है।
- स्टोरेज और रैम: स्टोरेज और मेमोरी के मामले में Redmi Note 14 4G स्मार्टफोन 6GB व 8GB LPDDR4X रैम और 128GB व 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया गया है।

- कैमरा: इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1.67″ सेंसर और f/1.7 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है, जो 1080p 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है, जो 1080p 30fps तक की रिकॉर्डिंग कर सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिससे फोन लंबे समय तक चलता है और जल्दी चार्ज हो जाता है।
- अन्य: Redmi Note 14 4G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। यह स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, IP54 सर्टिफिकेशन यानी डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। इसका वजन 196.5 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 163.25×76.55×8.16mm है। इसमें हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, नैनो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट, कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 जैसे कई फीचर्स हैं।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: सॉफ्टवेयर के रूप में यह डिवाइस एंड्राइड 14 पर आधारित शाओमी हाइपर OS पर चलता है।
Redmi Note 14 4G कीमत और उपलब्धता
- रेडमी नोट 14 मिस्ट पर्पल, लाइम ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ब्लू शेड्स में आता है और इसकी कीमत 199 डॉलर (लगभग 17,160 रुपये) से शुरू होती है।
- यह फोन यूरोप और एशिया के चुनिंदा देशों में उपलब्ध होना शुरू हो चुका है।












