यूजर्स की हुई मौज, Airtel-Jio ने इन नए प्लान्स का प्राइस किया कम

Join Us icon

TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को कम कीमत वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान और सस्ते वॉयस और एसएमएस-ओनली ऑप्शन पेश करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश का पालन करते हुए हाल ही में Jio, Airtel और Vodafone idea ने नए प्लान लॉन्च किए थे। हालांकि, अब Airtel-Jio ने इन प्लानों की कीमतों को लेकर हुई आलोचना को देखते इनके प्राइस कम कर दिए हैं।

इसलिए कम हुए प्लान के प्राइस

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह टेलीकॉम कंपनियों के नए प्लान्स को रिव्यू करेगा। इस फैसले के बाद जियो-एयरटेल को अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब इन कंपनियों ने नए प्लान की कीमत कम की है जो खासतौर पर सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा देते हैं।

Jio ने भी घटाए इन दो प्लान के दाम

हाल ही में में जियो ने 1958 रुपये का प्लान पेश किया था, जिसमें पूरे साल (365 दिन) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS दिए गए। हालांकि, ट्राई के एक्शन के बाद जियो ने अब इस प्लान की कीमत 1748 रुपये कर दी है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं।

जियो ने एक और नए प्लान की कीमत कम कर दी है, इसे पहले 458 रुपये में लाया गया था। लेकिन, अब कंपनी की साइट पर प्राइस घटाकर 448 रुपये कर दिया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1000 एसएमएस मिलते रहेंगे।

Airtel ने भी घटाए इन प्लान के दाम

जियो के अलावा एयरटेल ने भी वॉयस और एसएमएस-ओनली रिचार्ज प्लान के लिए कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने हाल ही में 84 दिनों के लिए प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 499 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 30 रुपये कम करके 469 रुपये कर दी गई है। वहीं, प्लान में पहले की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 900 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, एयरटेल रिवार्ड्स के तहत 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

इसके अलावा एयरटेल ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत भी कम कर दी है। इस प्लान की कीमत 1959 रुपये थी और अब यह 1,849 रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह 110 रुपये सस्ती हो गया है। वहीं, अभी भी प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती रहेगी, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 एसएमएस शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें भी 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स की सुविधा दी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here