
हाल ही में टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को केवल वॉयस-ओनली प्लान्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इन प्लान्स में डाटा की सुविधा नहीं होगी, लेकिन कॉलिंग और SMS के फायदे मिलेंगे। इसी को देखते हुए कुछ दिन पहले Jio ने वॉयस ओनली प्लान्स पेश किए थे। लेकिन, इसके साथ ही अपने तीन वैल्यू प्लान्स (₹189, ₹479, और ₹1899) को बंद कर दिया था। हालांकि, अभी ग्राहकों की नाराजगी को दूर करने के लिए जियो ने इन वैल्यू प्लान्स में से एक प्लान को फिर से अपनी साइट पर लिस्ट कर दिया है।
जी हां, रिलायंस जियो ने वैल्यू पैक की कैटेगरी में Affordable Packs की सब कैटेगरी के अंदर 189 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर लिस्ट कर दिया है। इस प्लान के साथ रिचार्ज करने पर यूजर्स लिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS सबका फायदा एक साथ मिल जाता है। आइए अब आपको डिटेल में बताते हैं इस प्लान में मिलने वाले फायदों के बारे में…
Jio के 189 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे
Jio अपने 189 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कई बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जो अन्य कई प्लान की तुलना में अधिक है। इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है, जो उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हैं या ऑनलाइन वीडियो कम देखते हैं।

इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, यूजर्स को 28 दिनों के लिए कुल 300 SMS भी मिलते हैं। अतिरिक्त लाभ के रूप में, Jio अपने इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।
Jio ने घटाए इन दो प्लान के दाम
हाल ही में में जियो ने 1958 रुपये का प्लान पेश किया था, जिसमें पूरे साल (365 दिन) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS दिए गए। हालांकि, ट्राई के एक्शन के बाद जियो ने अब इस प्लान की कीमत 1748 रुपये कर दी है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं।

जियो ने एक और नए प्लान की कीमत कम कर दी है, इसे पहले 458 रुपये में लाया गया था। लेकिन, अब कंपनी की साइट पर प्राइस घटाकर 448 रुपये कर दिया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1000 एसएमएस मिलते रहेंगे।









