Ambani ने Jio यूजर्स को किया नाराज!, चुपके से एक साथ 3 वैल्यू प्लान्स किए बंद

Join Us icon

हाल ही में टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को केवल वॉयस-ओनली प्लान्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इन प्लान्स में डाटा की सुविधा नहीं होगी, लेकिन कॉलिंग और SMS के फायदे मिलेंगे। इसी को देखते हुए एक दिन पहले Airtel फिर Jio और Vi ने अपने वॉयस ओनली प्लान्स पेश किए, लेकिन क्या आप जानते है इस बीच एयरटेल की तरह ही Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, रिलायंस जियो ने अपने तीन वैल्यू प्लान्स (₹189, ₹479, और ₹1899) को बंद कर दिया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि इसकी जगह कौनसे प्लान्स आए हैं और बंद किए गए रिचार्ज में क्या बेनिफिट्स मिलते थे।

Jio ने तीन वैल्यू प्लान्स किए बंद

जैसा कि हमने आपको बताया कि Jio ने तीन वैल्यू प्लान्स (₹189, ₹479, और ₹1899) को हटा दिया है। ये प्लान्स उन यूजर्स के लिए थे, जिन्हें कॉलिंग के साथ थोड़ा डाटा चाहिए होता था। अब इन प्लान्स की जगह केवल दो वॉयस-ओनली प्लान्स को पेश किया गया है।

Jio के हटाए गए प्लान्स की डिटेल्स

  1. Jio का 189 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत 189 रुपये थी। इसके साथ प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलता था। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 300 एसएमएस का लाभ ऑफर किया जाता था।
  2. Jio का 479 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत 479 रुपये थी। वहीं, इसके साथ प्लान में 84 दिनों के लिए कुल 6 जीबी इंटरनेट डाटा ऑफर किया जाता था।। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 100 एसएमएस डेली फ्री मिलते थे।
  3. Jio का 1899 रुपये वाला प्लान: यह एक लंबी वैधता वाला प्लान था। इस रिचार्ज में यूजर्स को 336 दिनों की वेलिडिटी मिलती थी। इस वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 24जीबी का डाटा मिलता था। इस डाटा और वैधता के अलावा इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता था।

ये दो वॉयस और SMS ओनली प्लान हुए लॉन्च

  • Jio 458 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लानः  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1200 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है। प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे- JioTV, JioCloud और JioCinema का ऐक्सेस दिया जा रहा है।
  • Jio 1,958 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लानः प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान में पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे- JioTV, JioCloud और JioCinema का ऐक्सेस दिया जा रहा है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here