Jio यूजर्स ने दी ‘PORT’ कराने की धमकी, इस प्लान को वापस लाने की है डिमांड

Join Us icon

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 448 रुपये और 1748 रुपये के दो नए वॉयस प्लान लॉन्च किए हैं, लेकिन इसके साथ ही 479 रुपये वाले प्लान को हटा दिया गया है। जियो के इस प्लान के बंद होने से यूजर्स नाराज दिखाई दे रहे हैं और उनकी यह नाराजगी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर खुलकर सामने आ रही है। दरअसल, यूजर्स X पर पोस्ट जियो बॉयकॉट से लेकर पोर्ट कराने तक की बात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि Jio का 479 रुपये वाला प्लान कंपनी के वैल्यू कैटेगरी में लिस्ट था। वहीं, इस प्लान के साथ कंपनी ने ₹189 और ₹1899 को भी हटा दिया था। लेकिन, एक हफ्ते के अंदर 189 रुपये वाला प्लान फिर लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन, अब सवाल है कि क्या कंपनी ₹189 प्लान की तरह ही ₹479 प्लान को वापस लाएगी या नहीं।

देंखें, कैसे ₹479 प्लान बंद होने पर फूट रहा लोगों का ‘गुस्सा’

X पर पोस्ट करते हुए Jaganathan Ramaier नाम के एक यूजर ने कहा कि 479 रुपए वाला प्लान वापस लाओ, नहीं तो मैं जियो से पोर्ट कर लूंगा। वहीं, एक यूजर का कहना है कि 479 रुपए वाले प्लान को रिमूव कर 448 रुपए वाला नया यूजलेस प्लान लॉन्च कर दिया। मैं BSNL में पोर्ट कर रहा हूं और भी लोग जियो से पोर्ट करेंगे…

वहीं, एक तरफ Ravi Shanker Khatri नाम के X अकाउंट से यूजर ने लिखा है कि कहां है 479 रुपए वाला प्लान, गुड बाय जियो… हम दूसरे ऑपरेटर में पोर्ट कर रहे हैं….

479 प्लान की जगह आए ये प्लान

479 रुपये वाले प्लान को हटाने के बाद कंपनी ने अब यूजर्स के लिए 448 रुपये का नया प्लान पेश किया है। कीमत भले ही 31 रुपये कम हो गई हो, लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या 479 रुपये वाले प्लान में मिलने वाला 6GB डेटा मात्र 31 रुपये का था?

अगर बात करें 479 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती थी, जिसके कारण इसकी डिमांड ज्यादा थी। या ऐसा भी कहा जा सकता है कि यही इस प्लान की सबसे बड़ी USP थी। इसके अलावा, 479 रुपये के इस जियो प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 1000 एसएमएस की सुविधा भी मिलती थी। साथ ही कुल 6जीबी डाटा मिलता था। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा था, जिनके घर और ऑफिस में वाई-फाई होने की वजह से डाटा का इस्तेमाल कम होता था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here